cjp protest
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन समिति दे रही सीजेपी को ताकत
सीजेपी की एक प्रदर्शन समिति है। समिति के सदस्य धरना स्थल की व्यवस्थाओं पर नजर रखते हैं और कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियां बांटते हैं। समिति में राम, अजिंक्य, उज्ज्वल, मोहन, प्रेम प्रकाश, फरहान, रेखा, सुधीर, अक्षय शिंदे, डीके, विवेक, मुकेश, आरिफ समेत कई लोग शामिल हैं। वहीं, सीजेपी की ओर से मीडिया की देखरेख का दारोमदार ऊर्जा और विवेक के पास है। इसके अलावा साउंड सिस्टम आदित्य ने देखा।