बिहार का बाहुबली और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को अंडर वर्ल्ड डॉन छोटा राजन की तरह सुरक्षा घेरा में रखा गया है। यहां जिस सेल में उसे रखा गया है वहां निगरानी के लिए 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। साथ ही छोटा राजन की तरह ही करीब डेढ़ दर्जन अधिकारी और वार्डर उसकी एक-एक हरकत पर नजर रख रहे हैं। शहाबुद्दीन को सेल से निकलने की इजाजत नहीं है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही शहाबुद्दीन के मामले की सुनवाई की जाएगी। लेकिन एशिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में शहाबुद्दीन के साथ कई और कुख्यात अपराधी भी सजा काट रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो और क्या है उनका जुर्म...
विज्ञापन
2 of 7
chhota rajan
छोटा राजन (गैंगस्टर): हत्या और फिरौती के 70 से ज्यादा मामलों में आरोपी छोटा राजन नबंबर 2015 से तिहाड़ में बंद है। उस पर लगे आरोपों की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन
3 of 7
manu sharma
मनु शर्मा (राजनीतिज्ञ विनोद शर्मा का बेटा): अप्रैल 1999 में दिल्ली के एक बार में शराब न परोसने पर गुस्सा होकर उसने ड्रिंक परोस रही लड़की जेसिका लाल को गोली मार दी थी जिसमें उसकी मौत हो गई। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा मिली है। दिसंबर 2006 से वह तिहाड़ जेल में बंद है।
4 of 7
vikas yadav
विकास और विशाल यादव (यूपी के बाहुबली राजनेता डीपी यादव के बेटे): विकास ने अपनी बहन भारती यादव के प्रेमी नीतीश कटारा की फरवरी 2002 में हत्या कर दी थी। दोनों को 25 साल कैद की सजा मिली है। ये दोनों मई 2008 से तिहाड़ जेल मे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
nirbhaya
मुकेश सिंह, विनय शर्मा,पवन गुप्ता, अक्षय ठाकुर: 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में चलती बस में मेडिकल की एक छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद उसे बुरी तरह घायल कर बस के नीचे फेंकने के मामले में आरोपी हैं ये सभी। बाद में छात्रा की मौत हो गई थी। सभी को सजा-ए-मौत दी गई है। ये सभी सितंबर 2013 से तिहाड़ जेल में हैं।
विज्ञापन
6 of 7
chautala
ओम प्रकाश चौटाल और अजय चौटाला (राजनीतिज्ञ): इन दोनों पर हरियाणा में अध्यापकों की नियुक्ति के मामले में भ्रटाचार करने का आरोप है। दोनों को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। ये दोनों ही जनवरी 2013 से तिहाड़ जेल में बंद हैं।
महमूद फारुकी (पिपली लाइव फिल्म के सह-निर्माता): इन पर अमेरिका से अपने रिसर्च के सिलसिले में भारत आई छात्रा से रेप का आरोप है। फिलहाल इस मामले की कोर्ट में सुनवाई जारी है। अगस्त 2016 से यह तिहाड़ जेल में बंद हैं।