फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी पर लाइक्स पाने के चक्कर में कहीं इस भयानक बीमारी की ओर तो नहीं बढ़ रहे आप

Tue, 10 Jan 2017 09:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
selfie
सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों पर लाइक व कमेंट पाने के चक्कर में इन दिनों युवा पीढ़ी अनजाने में एक ऐसी बड़ी बीमारी की ओर बढ़ रही है जिसका उसे एहसास तक नहीं है। (खबर व फोटो साभारः मेल टुडे)
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
selfie
जब एक 18 साल की डीयू छात्रा एम्स के ईएनटी विभाग में अपने नाक की सर्जरी कराने गई तो वहां मौजूद सर्जन ने उसे मनोचिकित्सक वार्ड में जाने की सलाह दी। ऐसा इसलिए क्योंकि डॉक्टर ने उसका चेकअप करने के बाद पाया कि उसके नाक में कोई दिक्कत नहीं है बल्कि उसे तुरंत उपयुक्त इलाज की जरूरत है।
विज्ञापन

3 of 6
selfie
ईएनटी विभाग में इस तरह की सर्जरी कराने के लिए आने वाली वह छात्रा पहली नहीं थी जिसे ‌सर्जन ने मनोचिकित्सा विभाग जाने की सलाह दी थी। पिछले कुछ महीनों में ऐसे कम से दो से तीन केस एम्स और सर गंगाराम अस्पताल में आ चुके हैं, ज‌िस बीमारी को आजकल डॉक्टर 'सेल्फीसाइड' का नाम देते हैं। एक ऐसी बीमारी जिसमें शख्स को बार-बार अपने मोबाइल के सामने पोस देकर सेल्फी खींचनी होती है और फिर उसे शेयर कर लोगों के फीडबैक चाहिए होते हैं।

4 of 6
selfie
एम्स के मनोचिकित्सा विभाग के डॉक्टर नंद कुमार का कहना है कि, ये सभी मरीज डॉक्टर से अपने बॉडी के विभिन्न पोश्चर और उनमें होने वाली गड़बड़ियों के बारे में जानना चाहते थे। 
विज्ञापन

5 of 6
selfie
क्या है सेल्फीसाइड
डॉक्टर जो डीयू छात्रा का इलाज कर रहे थे कहते हैं कि वो चाहती थी कि डॉक्टर उसे यह सुनिश्चित करे कि वो पूरे दिन खूबसूरत दिखेगी और सोशल मीडिया पर डाली जाने वाली उसकी सभी तस्वीरों को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। इसके लिए उसने अपने कॉलेज तक से लापरवाही की और खाना भी छोड़ दिया। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि काउंसिलिंग के बाद अब वो काफी ठीक है और अब वो नाक की सर्जरी नहीं कराना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
selfie
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सेल्फीसाइड नाम की बीमारी ऐसी है कि उसमें आपको पता भी नहीं चलता कि आप दुखी और तनाव सा क्यों महसूस कर रहे हैं। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन के अनुसार लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं सेल्फीसाइड से जूझ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें