डिप्रेशन में एक मां ने अपनी तीन माह की बच्ची को लेकर आत्मदाह कर लिया। गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन दोनों को बचाने के प्रयास में महिला का ससुर भी झुलस गया है।
विज्ञापन
बच्ची संग मां ने जो किया वह दुश्मन के लिए करना भी मुश्किल है
2 of 6
बताया गया कि शादी के बाद से महिला के मायके वालों ने उससे दूरी बना ली थी। जिससे महिला डिप्रेशन में रहती थी। शादी के बाद उसे एक भी बार मायके वाले लेने नहीं आए थे।
विज्ञापन
बच्ची संग मां ने जो किया वह दुश्मन के लिए करना भी मुश्किल है
3 of 6
सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी तरीकत खां के बेटे शराफत अली की शादी डेढ़ साल पूर्व जिला बुलंदशहर थाना गुलावठी के गांव चंद्रपुर निवासी शाहिद की बेटी रुकय्या के साथ हुई थी।
बच्ची संग मां ने जो किया वह दुश्मन के लिए करना भी मुश्किल है
4 of 6
शादी के बाद से अभी तक विवाहिता के मायके वाले उससे मिलने ससुराल में नहीं आ पाए थे। इससे रुकय्या डिप्रेशन में थी। इस बात को लेकर परिवार में भी क्लेश भी रहता था। सोमवार सुबह करीब पांच बजे संदिग्ध हालात में आग लगने से रुकय्या (25) और उसकी तीन माह बेटी रिफा बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
बच्ची संग मां ने जो किया वह दुश्मन के लिए करना भी मुश्किल है
5 of 6
उनकी चीख-पुकार सुनकर मकान के आंगन में सो रहा ससुर तरीकत घर की ओर दौड़ा और पुत्रवधु व पोती को बचाने की कोशिश की। इसमें उसके दोनों हाथ-पैर झुलस गए। डॉक्टर को बुलाए जाने से पहले ही आग में शत-प्रतिशत झुलसी मां-बेटी ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सिंचाई करने गया पति और मृतका के मायके वाले वहां आ गए।
बच्ची संग मां ने जो किया वह दुश्मन के लिए करना भी मुश्किल है
6 of 6
दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने पर आखिरकार पुलिस ने डीएम के आदेश पर रात करीब आठ बजे शवों को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर एसके त्यागी का कहना है कि परिजनों की सहमति के आधार पर पंचनामा भरकर मां-बेटी के शव घर वालों को सौंप दिए गए हैं।