प्रदेश भाजपा ने एमसीडी में अपनी भारी जीत को सुकमा नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को समर्पित किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा एमसीडी में जीत ऐतिहासिक है, लेकिन सुकमा में जो हुआ उससे पूरे देश के लोगों का मन दुखी है और हम जीत को जवानों व उनके परिवार को समर्पित कर रहे है। तिवारी ने कहा हम जीत के जश्न पर कोई ढोल नगाड़े बजाने की अपेक्षा शहीदों को श्रृद्धांजलि देते है। (सभी फोटोः कुमार संजय/अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 6
mcd election
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
मनोज तिवारी ने तीनों एमसीडी में जीत के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि एमसीडी के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी को इतनी ज्यादा सीटें मिली है और दिल्ली में भाजपा को लंबे अरसे बाद जीत मिली है।
विज्ञापन
3 of 6
mcd election
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला
इस जीत से स्पष्ट हो गया कि मतदाता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास की नीतियों में विश्वास रखते है और वे उनका हाथ पकड़कर देश में विकास चाहते है। यह जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की योजनाओं की जीत है। हम इस जीत की यात्रा को जारी रख आम लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री वैंकया नायडू, दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, विनय सहस्त्रबुद्धे, विजेन्द्र गुप्ता इत्यादि भी मौजूद थे।
4 of 6
mcd election
तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा हम साकारात्मक काम में विश्वास करते है लेकिन दुख की बात है कि केजरीवाल आम लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया बांटने की धमकी, बद-दुआ, श्राप दे रहे है। वे लोगों को बिजली-पानी के बिलों को बढ़ाने की धमकी दे रहे है। हम उनकी कड़े शब्दों में निंदा करते है।
विज्ञापन
5 of 6
mcd election
उन्होंने कहा यह दिल्ली जामा मस्जिद, कुतब मिनार, कालकाजी, छतरपुर मंदिर की है लेकिन केजरीवाल ने प्रतिज्ञा कर रखी है कि वे नाकारात्मक काम ही करेंगे। यही कारण है लोगों ने दर्द समझा और अन्य पार्टियों को नकार दिया।
उन्होंने हमने विधानसभा में तीन सीटें मिलने पर भी जनता के मताधिकार को स्वीकारा, लेकिन केजरीवाल जनता के फैसले को स्वीकार करने की अपेक्षा आंदोलन की धमकी दे रहे है। यह सोचने की बात है कि जिस पार्टी को 70 में से 67 सीटें मिली उसे 272 वार्डों में 72 वार्ड भी नहीं मिल पाए।