फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पीएम मोदी ने जब-जब लगाया सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को गले, कांग्रेसी जले, पर क्यों?

Wed, 20 Feb 2019 06:33 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
pm modi and crown prince - फोटो : PTI
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को सभी प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद एयरपोर्ट जाकर रिसीव किया। यही नहीं अपने चिर-परिचित अंदाज में पीएम मोदी ने पूरी गर्मजोशी से सऊदी के शहजादे को गले भी लगा लिया। खास बात तो ये है कि मंगलवार को क्राउन प्रिंस के आगमन से लेकर हैदराबाद हाउस में उनके साथ साझा बयान जारी करने तक में पीएम मोदी ने उन्हें कई बार गले लगाया और हाथ मिलाकर ठहाके लगाते देखा गया। इन्हीं सब के बाद कांग्रेस अब पीएम मोदी की हगप्लोमेसी पर सवाल उठा रही है। तस्वीरों में देखिए पीएम मोदी ने कब-कब लगाया क्राउन प्रिंस सलमान को गले और इससे कांग्रेस को क्या आपत्ति है...
विज्ञापन

2 of 10
pm modi and crown prince - फोटो : पीटीआई
दरअसल कांग्रेस को आपत्ति है कि क्या पाकिस्तान के तथाकथित आतंकवाद विरोधी प्रयासों की तारीफ करने वाले शख्स को गले लगाना सही है। क्या पुलवामा के शहीदों को याद करने का पीएम मोदी का ये तरीका है।
विज्ञापन

3 of 10
pm modi and crown prince - फोटो : पीटीआई
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मोहम्मद बिन सलमान और पीएम मोदी के गले लगने वाली तस्वीरें शेयर कर पीएम की हगप्लोमेसी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ''राष्ट्रीय हित' बनाम 'मोदीजी की हगप्लोमसी'... प्रोटोकाल को ताक पर रख कर उनका भव्य स्वागत, जिन्होंने आतंकवाद के पोषक पाकिस्तान को 20 बिलियन डॉलर का तोहफ़ा दिया और उसके 'आतंकवाद विरोधी' रवैये की प्रशंसा की, क्या इसी तरीक़े से आप पुलवामा के वीर शहीदों को याद करतें हैं?'

4 of 10
pm modi and crown prince - फोटो : पीटीआई
इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और क्राउन प्रिंस के साझा बयान के लिखित ब्यौरे को भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'मोदी जी, क्या आप सऊदी अरब से कहेंगे कि वह पाकिस्तान के साथ जारी उस साझा बयान से पीछे हटे जिसमें मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की भारत की मांग को वस्तुत: खारिज किया गया है'
विज्ञापन

5 of 10
pm modi and crown prince - फोटो : पीटीआई
गौरतलब है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान मंगलवार को अपने पहले भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। प्रोटोकॉल तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी प्रिंस की अगवानी की, जो दर्शाता है कि उनका यह भारत दौरा कितना अहम है। मोहम्मद बिन सलमान पाकिस्तान दौरे के बाद भारत आए हैं। पीएम ने ट्वीट किया, ‘ भारत सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का खुशी से स्वागत करता है।’ गौरतलब है कि पीएम मोदी ने क्राउन प्रिंस को पहली बार तो मंगलवार रात में एयरपोर्ट पर गले लगाया और फिर दोबारा उन्हें राष्ट्रपति भवन में रिसेप्शन के दौरान झप्पी डाली।
विज्ञापन

6 of 10
pm modi and crown prince - फोटो : पीटीआई
इससे पहले, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘द्विपक्षीय संबंधों का नया अध्याय। प्रोटोकॉल तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले द्विपक्षीय दौरे पर भारत पहुंचे सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सौद का स्वागत किया।’ बुधवार को पीएम और उनके बाद विस्तृत वार्ता होगी, जिसमें भारत पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का मुद्दा उठा सकता है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, क्राउन प्रिंस बुधवार को रात 11:50 बजे दिल्ली से चीन के लिए रवाना होंगे। बता दें कि दोनों नेता दो दिन में जब-जब मिले पूरी गर्मजोशी से मिले।
विज्ञापन

7 of 10
pm modi and crown prince - फोटो : पीटीआई
तस्वीरों में आप देख सकते हैं दोनों नेता एक-दूसरे के साथ कितने सहज हैं। हाथ मिलाते और हंसते हुए देख लगता ही नहीं कि ये दोनों बहुत कम मिले हैं।

8 of 10
pm modi and crown prince - फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी तीसरी बार क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से तब गले मिले जब दोनों ने अपना साझा बयान खत्म किया और हाथ मिलाकर गले लगे।

9 of 10
pm modi and crown prince - फोटो : पीटीआई
'भारत-पाक बातचीत से मसले सुलझाएं’ 
पाकिस्तान दौरे पर सऊदी क्राउन प्रिंस ने संयुक्त बयान में कहा था कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मसलों को सिर्फ बातचीत से ही हल किया जा सकता है।
विज्ञापन

10 of 10
pm modi and crown prince - फोटो : पीटीआई
जैश ए मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रयासों के बीच पाकिस्तान और सऊदी अरब ने सोमवार को संयुक्त बयान जारी कर यूएन सूचीबद्ध व्यवस्था का राजनीतिकरण करने से बचने का आह्वान किया था। इससे पहले, सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदल अल जुबैर ने कहा था कि रियाद पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें