गाजियाबाद के क्रासिंग्स रिपब्लिक में गौर ग्लोबल विलेज के 18वीं मंजिल के फ्लैट 1816 बी- ब्लाक में बृहस्पतिवार सुबह रुचि शर्मा (35) का रक्तरंजित निर्वस्त्र शव मिला। घटनास्थल से खून से सना बच्चों के खेलने वाला क्रिकेट बैट भी मिला है, जिस पर महिला केसिर के बाल मिले हैं। बाथरूम, बेडरूम और दीवारों पर खून फैला था। (सभी फोटो/अमर उजाला, गाजियाबाद)
मजबूत हो कलेजा तभी देखें इस निर्मम हत्या की तस्वीरें
2 of 7
इस मामले में रुचि के पिता बाबू लाल शर्मा ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति मोहित शर्मा पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप है कि मोहित ने ही बल्ले से सिर पर वार कर रुचि की हत्या की है। विजयनगर पुलिस मोहित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वहीं, मोहित बाथरूम में पैर फिसलने से रुचि की मौत की वजह बता रहा है।
मजबूत हो कलेजा तभी देखें इस निर्मम हत्या की तस्वीरें
3 of 7
एसपी सिटी ने बताया कि राजस्थान जयपुर के गोपालपुरा मोड़ मुक्तानंदनगर निवासी बाबूलाल की बेटी रुचि ने 2003 में अपने पड़ोसी मोहित से लव मैरिज की थी। शादी से परिवारवाले खुश नहीं थे। इस समय दोनों के एक बेटा सार्थक (10)है। मोहित नगारो सॉफ्टवेयर कंपनी गुड़गांव में इंजीनियर है और परिवार सहित क्रासिंग्स रिपब्लिक में किराए पर रह रहे थे।
मजबूत हो कलेजा तभी देखें इस निर्मम हत्या की तस्वीरें
4 of 7
हाल ही में मोहित की पोस्टिंग जयपुर हुई है। एसपी सिटी ने बताया कि 15 मार्च को जयपुर जाने के लिए सामान पैक किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े 11 बजे मोहित ने कौशांबी निवासी रुचि की बहन नेहा को फोन कर बताया कि रुचि बाथरूम में फिसलकर जख्मी हो गई है। नेहा ने बताया कि जब वह पहुंची तो फ्लैट अंदर से लॉक था। नॉक करने पर मोहित ने गेट खोला। सार्थक स्कूल गया था। रुचि की निर्वस्त्र और रक्तरंजित लाश बेड पर पड़ी थी। उसने बहन की लाश पर चादर ढकी और पुलिस को सूचना दी। एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि पुलिस करीब सवा एक बजे मौके पर पहुंची और छानबीन की।
मजबूत हो कलेजा तभी देखें इस निर्मम हत्या की तस्वीरें
5 of 7
रुचि के भाई आशुतोष आईआरएस हैं। फिलहाल उनकी ट्रेनिंग चल रही है। रुचि की बहन नेहा स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) में जॉब करती है और परिवार केसाथ कौशांबी में रहती है। टावर में रहने वाले पड़ोसी वारदात से स्तब्ध हैं। वे इसे हादसा ही मान रहे हैं। उनका कहना है कि दंपति में बेहद प्रेम था। वे स्वीमिंग करने साथ जाते थे। उनका हंसता खेलता परिवार था।
विज्ञापन
मजबूत हो कलेजा तभी देखें इस निर्मम हत्या की तस्वीरें
6 of 7
एसएसपी धमेंद्र सिंह ने बताया कि ‘प्रथम दृष्टया साफ है कि मोहित ने ही पत्नी की हत्या की है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या क्यों की? यह पता किया जा रहा है।’ मोहित ने पुलिस को बताया कि रुचि बाथरूम में नहा रही थी, तभी फिसलने की वजह से उसका सिर कमोड में लगा। कमोड का हिस्सा भी टूट गया। सिर में चोट लगने से खून बहा, जिससे उसकी मौत हो गई। उसने रुचि को बाथरूम से बेड पर ले जाकर डाला। पुलिस हिरासत में वह रोए जा रहा था। उसका कहना था कि यह सब कैसे हो गया।
मजबूत हो कलेजा तभी देखें इस निर्मम हत्या की तस्वीरें
7 of 7
सार्थक को परिजन फ्लैट में नहीं लेकर गए। कहीं वह वहां का मंजर देखकर घबरा न जाए। उससे उसकी मां की मौत की बात भी देर शाम तक छिपाई हुई थी। उसे तरह से तरह की बातें बताकर बहलाया जा रहा था। हालांकि वह समझ रहा था कि कुछ अनिष्ट हो गया है। गाजियाबाद के क्रासिंग्स रिपब्लिक में गौर ग्लोबल विलेज के 18वीं मंजिल के फ्लैट 1816 बी- ब्लाक के अंदर का मंजर वारदात की कहानी कह रहा है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की जांच और मौके मुआयने से साफ है कि रुचि ने मरने से पहले हमलावर का विरोध किया होगा। वह जान बचाने के लिए भागी होगी। यही वजह है कि खून पूरे फ्लैट में फैला है।