केजरीवाल की प्यारी नीली कार शनिवार सुबह गाजियाबाद के मोहननगर इलाके से लावारिस व बुरी हालत में मिली। आगे देखिए कितनी खराब हुई कार की कंडीशन। बता दें कि इस कार से पुलिस ने एक तलवार भी बरामद की है। (सभी फोटो- प्रभात पांडेय/अमर उजाला)
विज्ञापन
2 of 6
kejriwal blue car
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि कार से मिली तलवार वो थी जो लोग एक-दूसरे को गिफ्ट करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। राजधानी में आम हो या खास कोई सुरक्षित नहीं है। बदमाशों का दुस्साहस देखिए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को भी नहीं छोड़ा। बृहस्पतिवार दिनदहाड़े दिल्ली सचिवालय के सामने से बदमाशों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बहुचर्चित नीले रंग की वैगनआर कार चुरा ली।
विज्ञापन
3 of 6
kejriwal blue car
- फोटो : अमर उजाला
कार का इस्तेमाल आप यूथ विंग की इंचार्ज व मीडिया की सह संयोजक वंदना कुमारी इस्तेमाल कर रही थीं। आईपी एस्टेट थाने में कार चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सचिवालय के सामने पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, वंदना कुमारी परिवार के साथ सिविल लाइंस इलाके में रहती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले करीब दो साल से वह मुख्यमंत्री की निजी कार का इस्तेमाल कर रही थीं।
4 of 6
kejriwal blue car
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 11.45 बजे उन्होंने दिल्ली सचिवालय के गेट नंबर-3 के सामने बनी पार्किंग में कार खड़ी की। दोपहर जब काम खत्म कर सचिवालय से बाहर निकलीं तो पार्किंग में कार नहीं थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता चला है कि कार दोपहर करीब 1.00 बजे चोरी हुई। वारदात पार्किंग के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हालांकि कैमरा कार से दूर होने के कारण फुटेज काफी धुंधली है। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के पहले व बाद में अरविंद केजरीवाल ने काफी समय तक इस कार का इस्तेमाल किया था। कार उनकी पहचान बन गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
kejriwal blue car
- फोटो : अमर उजाला
कार चोरी पर मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार चोरी के मसले पर उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखा है। केजरीवाल के मुताबिक, कार चोरी का मसला हालांकि बेहद सामान्य है। लेकिन जिस तरह से दिल्ली सचिवालय के सामने से कार चोरी हुई, उससे साफ है कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।
केजरीवाल ने लिखा है कि मुख्यमंत्री की कार सचिवालय के सामने सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस तरह की वारदात से लोगों का कानून व्यवस्था से यकीन हट गया है। केजरीवाल ने आगे लिखा है कि दिल्ली पुलिस सीधे उपराज्यपाल के अधीन है। ऐसी हालत में पुलिस को ठीक करने की अपील उन्होंने उपराज्यपाल से की है।