फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ब्लास्ट केस में नया मोड़: मामले में एक और 'उमर' की एंट्री... एजेंसियां अब इसकी तलाश में; कसेगा शिकंजा

Thu, 13 Nov 2025 03:33 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

इस खुलासे के बाद, सुरक्षा एजेंसियां उमर से जुड़े पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या उमर का इस आतंकी घटना से कोई सीधा संबंध है, या यह वाहन किसी अन्य माध्यम से आतंकियों के हाथ लगा।
विज्ञापन
1 of 8
Delhi Car Blast - फोटो : अमर उजाला/पीटीआई
दिल्ली में हाल ही में हुए धमाकों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों ने खुलासा किया है कि इस घटना में इस्तेमाल की गई दूसरी कार (ईकोस्पोर्ट) दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके के एक व्यक्ति, उमर, के नाम पर पंजीकृत है। यह वाहन सात साल से अधिक समय से इस्तेमाल में है।
विज्ञापन

2 of 8
बरामद हुई लाल रंग की इकोस्पोर्ट - फोटो : अमर उजाला
यह बीएस-4, डीजल इंजन वाली कार है। इस गाड़ी का इंश्योरेंस 15 फरवरी 2026 तक वैध है, जबकि इसका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट 5 दिसंबर 2025 तक मान्य है। यह वाहन वर्तमान में 'एक्टिव स्टेटस' में 'यूजिंग' श्रेणी में दर्ज है, जिसका अर्थ है कि इसका नियमित रूप से उपयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 8
ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई दूसरी कार की डिटेल - फोटो : अमर उजाला
इस खुलासे के बाद, सुरक्षा एजेंसियां उमर से जुड़े पहलुओं की गहन जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या उमर का इस आतंकी घटना से कोई सीधा संबंध है, या यह वाहन किसी अन्य माध्यम से आतंकियों के हाथ लगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।


 

4 of 8
Delhi Blast CCTV - फोटो : पीटीआई

सामने आया दिल्ली ब्लास्ट का CCTV फुटेज
देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम को लाल किले के पास हुए कार धमाके का पहली बार सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में धमाके का दिल दहलाने वाला मंजर कैद हुआ है। लाल किले चौराहे पर लगे एक निगरानी कैमरे में यह धमाका रिकॉर्ड हो गया। विस्फोटक लदी कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर है। मामले की जांच एनआईए कर रही है। 

देखें वीडियो-

विज्ञापन

5 of 8
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
बाइक, कार और ऑटो की लाइनें लगी हैं। ट्रैफिक सिग्नल ग्रीन हुआ तो गाड़ियां धीमे-धीमे आगे बढ़ती दिख रही हैं। इसी दौरान अचानक वहां एक आग का गोला उठा, फिर कैमरों में अंधेरा छा गया। 
विज्ञापन

6 of 8
दिल्ली में हुए धमाके के बाद मौके पर तैनात पुलिसबल - फोटो : पीटीआई
सोमवार शाम को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास ट्रैफिक सिग्नल पर धीमी गति से जा रही आई-20 कार में अचानक ब्लास्ट हुआ था। धमाके में 12 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। कार ब्लास्ट की चपेट में आने से कई वाहन जल गए। 
विज्ञापन

7 of 8
दिल्ली में हुए धमाके में जले वाहन - फोटो : पीटीआई
इससे पहले भी कई वीडियो वारल हुए थे। वीडियो में धमाके के बाद अफरा-तफरी मची दिखाई दी। इसके साथ ही लोग धमाके के बाद इधर-उधर भागते हुए दिखाई दे रहे थे। दिल्ली ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। 
विज्ञापन

8 of 8
धमाके से दहली दिल्ली - फोटो : अमर उजाला
दो साल से रची जा रही थी साजिश
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले की साजिश और आतंकियों की भर्ती दो वर्षों से चल रही थी। पुलिस के अनुसार, वाइट कॉलर आतंकी नेटवर्क चला रहा समूह लोगों को कट्टरपंथी बनाने और धन व रसद पहुंचाने के लिए एन्क्रिप्टेड चैनलों का इस्तेमाल कर रहा था। सामाजिक/धर्मार्थ कार्यों की आड़ में पेशेवर और शैक्षणिक नेटवर्क के माध्यम से धन जुटाया गया था। पुलिस और खुफिया गहराई से पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें