kejriwal
इस ऐलान के बाद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष को इस मसले को सुलझाने के लिए पत्र लिखा। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की मॉनीटरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ सर्वदलीय बैठक भी की। साथ ही केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर इस मसले पर चर्चा की। दूसरी तरफ बीते सोमवार को दिल्ली सरकार ने 351 सड़कों के नोटीफिकेशन से जुड़ा एक हलफनामा भी कोर्ट में दाखिल किया है।