हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक में अपना जलवा बिखेरने वाली सपना चौधरी लाखों दिलों की धड़कन हैं। बिग बॉस में जाकर एक अलग मुकाम हासिल करने वाली सपना चौधरी अपने एक बयान से फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
विज्ञापन
2 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में अपनी धाक जमाने को तैयार सपना चौधरी की डेब्यू फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट' का पोस्टर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के पोस्टर रिलीज के दौरान ही वो वाकया हुआ जिसे सपना चौधरी ने कुछ ऐसे हैंडल किया कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
हुआ कुछ ऐसा कि फिल्म दोस्ती के साइड इफेक्ट का पोस्टर रिलीज होने के बाद सपना चौधरी ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। इस बीच एक पत्रकार ने सपना से उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए मेकअप और ड्रेस के बारे में सवाल पूछ लिया। फिर क्या था सपना ने पत्रकार का जवाब तो दिया ही साथ ही उस पर सवाल भी दाग दिया कि- क्या आप मुझपर लाइन मार रहे हो?
4 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
ये बात बोलकर सपना देर तक हंसती रहीं और वह पत्रकार भी झेप गया। हालांकि इसके बाद भी इंटरव्यू जारी रहा। बता दें कि सपना चौधरी के साथ इस फिल्म में विक्रांत आनंद, टीवी एक्टर जुबैर खान और 'कसौटी जिंदगी की' की फेम एक्ट्रेस अंजू जाधव भी फिल्म में नजर आएंगी। सपना चौधरी की फिल्म को जोयाल डेनियल प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके डायरेक्टर हादी अली हैं। फिल्म की टैगलाइन है- 'पक्की यारी कभी ना हारी'।
वैसे सपना चौधरी इन दिनों हर ओर तहलका मचाए हुए हैं और विदेशों में भी उनके बड़े फैन बन गए हैं। सपना चौधरी ने 'बिग बॉस 11' से जमकर लोकप्रियता हासिल की और बिग बॉस के घर से बाहर आकर वह कभी अपनी अदाओं, कभी अपनी बातों तो कभी अपने डांस तेरी आंख्या का यो काजल के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं।