मशहूर गीतकार संतोष आनंद ने बेटे संकल्प आनंद और पुत्र वधू नरेश नंदिनी की मौत मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ से की है। (फोटोः अनिल कुमार/अमर उजाला)
विज्ञापन
तस्वीरें: संतोष के गम में गमगीन हो गई फिजा
2 of 8
रोते-बिलखते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने देशभक्ति के गीत लिखे हैं। अगर में देशभक्त हूं तो प्रधानमंत्री और गृहमंत्री मेरे बेटे और बहू की मौत की निष्पक्ष जांच करवाएं और मौत के लिए दोषी लोगों को कड़ी सजा दी जाए।’ परिवार के अन्य सदस्यों ने भी मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
तस्वीरें: संतोष के गम में गमगीन हो गई फिजा
3 of 8
दोनों शवों को बुधवार रात दिल्ली लाया गया था। बृहस्पतिवार करीब 12 बजे लोधी कॉलोनी श्मशान घाट में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। संकल्प केचचेरे भाई यथार्थ शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
तस्वीरें: संतोष के गम में गमगीन हो गई फिजा
4 of 8
श्मसान घाट पर मीडिया से बात करते हुए संतोष आनंद ने कहा कि उनके बेटे ने उन्हें कभी कुछ नहीं बताया और न ही किसी परेशानी का जिक्र किया। वह सुबह, दोपहर और शाम को फोन पर बात करता था और रात को उनके पास आता था।
विज्ञापन
तस्वीरें: संतोष के गम में गमगीन हो गई फिजा
5 of 8
सुखदेव नगर स्थित घर पर संतोष आनंद ने रोते हुए सिर्फ इतना ही कहा कि मेरा एक ही बेटा था। वह चला गया है। इसके अलावा उन्हें कुछ पता नहीं है। इसके बाद वह घर के अंदर चले गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: संतोष के गम में गमगीन हो गई फिजा
6 of 8
यथार्थ शर्मा ने कहा कि मामले की सीबीआई से जांच कराने पर सच्चाई सामने आएगी। संकल्प परिवार के साथ मयूर विहार में रहता था। यथार्थ और संकल्प की मुलाकात होती रहती थी, लेकिन संकल्प की परेशानी के बारे में यथार्थ ने कोई जानकारी होने से इनकार किया।
विज्ञापन
तस्वीरें: संतोष के गम में गमगीन हो गई फिजा
7 of 8
सुइसाइड नोट में 250 करोड़ रुपये की बात सामने आ रही है, लेकिन संकल्प के परिवार के किसी भी सदस्य को 250 करोड़ केबारे में कोई जानकारी नहीं है। श्मशान घाट में आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास और हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
बृहस्पतिवार को गीतकार संतोष आनंद के डीडीए फ्लैट्स, सुखदेव विहार स्थित घर पर पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए काफी लोग आए। इस बीच दोपहर को संत कबीर नगर (उत्तरप्रदेश) से भाजपा सांसद और संतोष आनंद के पारिवारिक मित्र शरद तिवारी वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि संकल्प की मौत एक साजिश है।