फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!

विज्ञापन
1 of 12
देश की राजधानी दिल्ली अपने दामन में इतिहास की ऐसी विरासत को समेटे हुए है जिसे जाने बिना इस शहर और इसकी गंगा-जमुनी तहजीब को समझना मुश्किल है। इस खास पेशकश में हम आपको दिल्ली पर लगभग तीन सौ साल तक राज करने वाले मुगल शासकों और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ तथ्य परक और रोचक किस्सों से रूबरु करा रहे हैं....आज की कड़ी में पढ़िए शहजादे सलीम और अनारकली के बीच रिश्तों का ऐसा सच जिसे बहुत कम ही लोग जानते हैं।
विज्ञापन

क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!

2 of 12
मुगल शहजादे सलीम और उसकी प्रेम कहानियां तो आपने बहुत सुनी और फिल्मों में भी देखी होंगी। आपने जरूर पढ़ा, सुना या देखा होगा कि मुगल बादशाह अकबर और सलीम के बीच मनमुटाव की मुख्य वजह अनारकली थी। यह तो सच है कि उनमें मतभेद की बड़ी वजह अनारकली थी लेकिन, उसका कारण सलीम और अनारकली का प्रेम था ये बात पूरी तरह से सही नहीं है। इतिहास की व्याख्या तथ्यों पर आधारित होती है और इतिहासकार अलग-अलग ढंग से इसकी व्याख्या करते हैं।
विज्ञापन

क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!

3 of 12
जी हां, अगर उस समय भारत भ्रमण पर आए अंग्रेजी इतिहासकारों की बात मानें तो सलीम और अनारकली का रिश्ता प्रेमी-प्रेमिका का नहीं था। यह बात हम नहीं बल्कि, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर हेरम्ब चतुर्वेदी ने अपनी पु‌स्तक 'दास्तान मुगल महिलाओं की' के पेज नं. 141 से 148 तक में लिखी है। प्रोफेसर हेरम्ब के मुताबिक इन दोनों का रिश्ता बहुत पाक था जिसे खुद सलीम ने गंदा किया।

क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!

4 of 12
अनारकली की दास्तान बताने से पहले आपका ये जानना जरूरी है कि सलीम कैसे पैदा हुआ और अकबर व अनारकली के बीच में क्या संबंध थे। दरअसल अकबर ने बड़ी आरजू, मन्नतों और शेख मुईनुद्दीन चिश्ती की प्रार्थानाओं से एक बेटा पाया जिसका नाम उसने सलीम रखा था।
विज्ञापन

क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!

5 of 12
जहांगीर का जन्म सूफी संत शेख सलीम सुलतान चिश्ती के कानखाह में हुआ था इसीलिए सम्राट अकबर ने अपने बेटे का नाम सलीम रख दिया। अकबर ने अपने बेटे सलीम को प्यार से शेखू बाबा कहकर भी पुकारा करता था।
विज्ञापन

क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!

6 of 12
सलीम का जन्म इस मायने में भी सौभाग्य का प्रतीक माना गया क्योंकि, उसके जन्म के बाद अकबर के हरम में रहने वाली उसकी अन्य रानियों की भी गोद भर गई। अकबर के सबसे छोटे बेटे दानियाल का भी जन्म इसी के बाद हुआ।
विज्ञापन

क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!

7 of 12
सलीम जब मात्र 15 साल का था तब उसकी शादी आमेर के राजा भगवान दास की पुत्री मानबाई से करा दी गई। इसके बाद सलीम की शादियों का सिलसिला ही चल निकला। विवाहों/निकाहों का यह क्रम उसके सिंहासन पर बैठने के बाद भी चलता रहा और मेहरून्निसा से तो उसने सिंहासन पर बैठने के बाद ही शादी की थी।

क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!

8 of 12
प्रोफेसर हेरम्ब चतुर्वेदी के अनुसार सलीम की पत्नियों, उप-पत्नियों, रखैलों की कुल संख्या तीन सौ के करीब थी। ये बात इतिहास में बहुत आम है कि सलीम अपने आस-पास चापलूसों और चाटुकारों की ऐसी फौज से घिर गया कि वह अपने पिता अकबर के खिलाफ हो गया और सिंहासन पर कब्जे के लिए बगावत कर बैठा।

क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!

9 of 12
वह दिन-रात शिकार, सुरा, सुंदरी, नृत्य व संगीत में डूबकर लम्पटता की पराकाष्ठा को छूने लगा। उसने भोग-विलास के सारे मानदंड तोड़ दिये थे। सत्ता की मदहोशी में उसने ऐसा कुकृत्य कर दिया जिसने सारी परंपराएं, मर्यादाएं ही तोड़ दीं। प्रोफेसर ने अपनी किताब में तो यहां तक लिखा है कि सलीम ने अपनी सौतेली मां और अकबर की पत्नी व अपने सबसे छोटे भाई दानियाल की मां 'अनारकली' से बलात्कार कर डाला। इस बात से मुगल 'हरम' में कोहराम मच गया और सलीम को सबसे ज्यादा प्यार करने वाली उसकी दादी मरियम मकानी को भी बहुत दुख पहुंचा।

क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!

10 of 12
जी हां, अनारकली सलीम की प्रेमिका नहीं बल्कि रिश्ते में मां लगती थी जिससे सलीम ने नशे में बलात्कार किया था। हेरम्ब चतुर्वेदी अपनी पुस्तक में कहते हैं कि इस बात का खुलासा कई अंग्रेज यात्रियों ने अपनी पुस्तक में किया है। उन्हीं में से एक यात्री विलियम फिन्च जहां सलीम को अनारकली के बलात्कार का दोषी बताता है वहीं ये भी कहता है कि अनारकली का भी इसमें दोष था।

क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!

11 of 12
विलियम फिन्च ने लिखते हैं कि जब अकबर को यकीन हो गया कि इस मामले में अनारकली भी दोषी है तो उसने लाहौर के अपने महल की दीवार में अनारकली को जिंदा चुनवा दिया। जहांगीर ने बादशाह बनने के बाद इसी जगह पर अनारकली का मकबरा बनवा दिया। इसी के बगल में अनारकली के बेटे दानियाल का भी मकबरा है।
विज्ञापन

क्या सलीम और अनारकली में था मां-बेटे का रिश्ता!

12 of 12
प्रोफेसर हेरम्ब चतुर्वेदी ने अपनी किताब में लिखा है कि मुगल और उनके बाद भारत आने वाले अन्य विदेशी यात्रियों ने भी लगभग यही बातें लिखी हैं और कहा कि अकबर और जहांगीर के बीच कटुता की मुख्य वजह जहांगीर का अपनी सौतेली मां से बलात्कार करना या शारीरिक संबंध बनाना ही था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें