विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी को घर से भगाकर शादी करने वाले अजितेश के घरवाले 15 दिन बाद शुक्रवार को घर लौट आए। अजितेश के दादा-दादी और बहन के घर लौटने के बाद पुलिस अफसर सतर्क हो गए हैं। घर पर पुलिस सुरक्षा का घेरा और बढ़ा दिया गया है। पीआरवी को भी यहां गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। आगे की स्लाइड में जानते हैं कि यूपी पुलिस ने अजितेश के घर के बाहर कितनी पुलिस तैनात की है...
विज्ञापन
2 of 5
अजितेश तीन जुलाई को बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी को लेकर भाग निकला था। विधायक तब अपनी पत्नी का इलाज कराने लखनऊ गए हुए थे और उनका बेटा विक्की किसी बीमार रिश्तेदार को देखने दिल्ली गया हुआ था। नौ जुलाई को साक्षी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने अजितेश के साथ शादी कर लेने की जानकारी देते हुए अपने विधायक पिता से जान का खतरा बताया तो यह प्रकरण नेशनल मीडिया की सुर्खियों में आ गया।
विज्ञापन
3 of 5
इस बीच दहशत में आए अजितेश के परिवार के लोगों ने घर में ताला लगाकर शहर छोड़ दिया था। शुक्रवार दोपहर अजितेश के दादा-दादी, बहन और फुफेरी बहन घर लौट आए। इसके बाद पुलिस ने घर पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। अभी तक चार पुलिसकर्मी यहां दो शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे, अब इनकी संख्या पांच कर दी गई है। एक हेड के साथ चार सशस्त्र कांस्टेबल लगाए गए हैं। 100 पुलिस की स्थानीय वैन को भी घर के आसपास मूवमेंट के निर्देश दिए गए हैं।
4 of 5
भाई का परिवार अपनी ससुराल में: अजितेश के भाई अभिषेक भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ शहर आ गए हैं। हालांकि वे घर पर न रहकर बारादरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में स्थित अपनी ससुराल में रह रहे हैं। अजितेश, साक्षी और अजितेश के पिता हरीश नायक फिलहाल दिल्ली में ही रिश्तेदारी में हैं।
अजितेश और साक्षी को मिले दो गनर
अजितेश और साक्षी की सुरक्षा में लगी पुरानी टीम के लौटने के बाद नई टीम ने दिल्ली जाकर सुरक्षा ड्यूटी संभाल ली है। पहले इज्जतनगर पुलिस की चार सदस्यीय टीम इनकी सुरक्षा में थी। इस बार पुलिस लाइन से दो गनर भेजे गए हैं। ये चौबीस घंटे दंपति के साथ रहेंगे। किसी भी परेशानी की स्थिति में स्थानीय पुलिस से मदद लेने को कहा गया है। बरेली के पुलिस अधिकारी भी इनकी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।