फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें कैसे 1984 सिख दंगों के दोषी सज्जन गए जेल, पीड़ितों ने मनाई खुशी

Mon, 31 Dec 2018 04:25 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
sajjan kumar - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले उम्रकैद की सजा काटने के लिए सोमवार को दिल्ली की एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया।  (सभी फोटोः विजय सिंघल)
विज्ञापन

2 of 10
sajjan kumar - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले में उन्हें दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई थी। कुमार ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदिति गर्ग के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इसके बाद अदालत ने तिहाड़ जेल में रखने का कुमार का अनुरोध ठुकराते हुए उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली में स्थित मंडोली जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

3 of 10
sajjan kumar - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, अदालत ने सुरक्षा संबंधी कुमार का अनुरोध स्वीकार करते हुए उन्हें एक अलग वाहन में जेल ले जाने का आदेश दिया।

4 of 10
sajjan kumar - फोटो : अमर उजाला
73 वर्षीय पूर्व कांग्रेसी नेता को उच्च न्यायालय ने 17 दिसंबर को ‘शेष जीवन तक के लिये कारावास’ की सजा सुनाई थी। उच्च न्यायालय ने कुमार को आत्मसमर्पण करने के लिये 31 दिसंबर तक की मोहलत दी थी।
विज्ञापन

5 of 10
sajjan kumar - फोटो : अमर उजाला
उच्च न्यायालय ने 21 दिसंबर को आत्मसमर्पण के लिये समय-सीमा एक महीने के लिये बढ़ाने का अनुरोध करने वाली कुमार की अर्जी खारिज कर दी थी।
विज्ञापन

6 of 10
sajjan kumar - फोटो : अमर उजाला
कुमार ने उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर करके उन्हें दोषी ठहराने और जीवन पर्यंत कारावास की सजा सुनाने वाले उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दे रखी है। 
विज्ञापन

7 of 10
sajjan kumar - फोटो : अमर उजाला
कुमार को दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम कॉलोनी के राज नगर पार्ट-1 क्षेत्र में एक-दो नवंबर 1984 को पांच सिखों की हत्या और राज नगर पार्ट-I में एक गुरुद्वारा को जलाने के मामले में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई थी।

8 of 10
sajjan kumar - फोटो : अमर उजाला
ये दंगे 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके दो सिख अंगरक्षकों द्वारा हत्या किये जाने के बाद भड़के थे।

9 of 10
sajjan kumar - फोटो : अमर उजाला
सज्जन के जेल जाने के बाद पीड़ितों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन

10 of 10
sajjan kumar - फोटो : अमर उजाला
आज भी उस भयावह मंजर को याद कर उनकी आंखें भर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें