फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के बाद किसने खोला रोहित शेखर का मोबाइल, ऐसे ही 5 सवालों से जूझ रही पुलिस

Sat, 20 Apr 2019 04:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रोहित के घर की जांच करते क्राइम ब्रांच के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
रोहित शेखर तिवारी की मौत मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन वारदात किसने और क्यों कि इसका जवाब ढूंढने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। रोहित कोटद्वार, उत्तराखंड से सोमवार रात साढ़े नौ बजे घर पहुंच गया था। इसके बाद खाना खाकर सो गया।

विज्ञापन

2 of 6
रोहित शेखर - फोटो : अमर उजाला
जांच में ये बात सामने आई है कि किसी ने रात में रोहित के मोबाइल का लॉक खोला और उसमें कुछ देखा। मोबाइल को वही खोल सकता है कि जिसको उसका पॉसवर्ड पता हो। ऐसे में पुलिस इस सवाल की तह तक जाने में जुटी है कि मोबाइल फोन का लॉक किसने खोला और उसमें क्या देखा? ऐसा करने के पीछे उसकी नीयत क्या थी।
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शेखर के घर पर तलाशी के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस सूत्रों के अनुसार परिवार के सदस्यों व नौकर समेत आठ-दस लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनमें रोहित के सोने के समय को लेकर भी विरोधाभास है। नौकर गोलू उर्फ भोगिन्दर ने कहा है कि उसने रोहित की हल्की मसाज की और वह साढ़े ग्यारह बजे सो गए थे। वहीं परिवार के कुछ सदस्यों का कहना है कि रोहित रात करीब ढाई बजे सोया था। पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि रोहित की पत्नी अपूर्वा रात करीब ढाई बजे तक जागती रही। वह बाहर वाले कमरे में टीवी सीरियल ‘सावधान इंडिया’ देख रही थी। फिलहाल अपूर्वा के कमरे को बंद कर रखा है और उसमें किसी को आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।

4 of 6
रोहित पिता एनडी तिवारी के साथ(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
खाना खाने के कुछ घंटे बाद मौत
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि रोहित की मौत रात एक से दो बजे के बीच हुई है। उसके पेट में चिकन, चावल व दाल मिली है, जो सेमी डायजस्टेड (अपचा) था। ऐसे में कहा जा सकता है कि रोहित की मौत खाना खाने के कुछ घंटे बाद हो गई थी। पुलिस ने रोहित के विसरा को सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शेखर तिवारी (फाइल फोटो)
सीपीसीआर देने से पहले ही मौत हो गई थी
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित की मौत के बारे में मंगलवार शाम करीब चार बजे पता लगा। अस्पताल ले जाने से पहले अपूर्वा रोहित को सीपीसीआर (हार्ट अटैक के लक्षण होने पर सीने को बार-बार दबाना) दे रही थी। यह सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है। रोहित के ड्राइवर ने भी सीपीसीआर दी थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rohit shekhar tiwari
दबाव पड़ने पर ही नाक से खून आता है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहित के नाक से खून निकल रहा था। उसकी मौत का पता लगने तक तकिए पर पड़ा खून जम गया था। मेडिकल बोर्ड का कहना है कि मुंह पर दबाव पड़ने से ही नाक से खून निकलता है। पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल बोर्ड को बताया कि रोहित को अक्सर नकसीर (नाक से खून बहना) आती थी, इस पर डॉक्टरों का कहना था कि इस बारे में बाद में राय दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें