प्रॉपर्टी कारोबारी के घर में घुस कर आधा दर्जन से अधिक हथियार बंद बदमाशों ने उनके परिवार के लोगों के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया कि बदमाशों और पीड़ित परिवार के बीच काफी संघर्ष हुआ। पीड़ितों की मानें, तो उनके यहां से वह लोग क्या -क्या सामान लूट कर ले गए हैं, उसका आकलन करना अभी मुश्किल है। घटना स्थल पर एक घंटे देर से पहुंची पुलिस ने इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (सभी फोटोः योगेश शर्मा/फरीदाबाद)
विज्ञापन
2 of 6
loot in faridabad
पीड़ित कारोबारी जनक राज गुप्ता का यह दो मंजिला मकान फरीदाबाद सेक्टर-17 में है। राज गुप्ता यहां अपनी पत्नी मधु गुप्ता व बेटा अंकित गुप्ता के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहतें हैं, जबकि ऊपरी मंजिल पर उनके बड़े भाई सोनू गुप्ता अपने परिवार के साथ रहतें हैं।
विज्ञापन
3 of 6
loot in faridabad
उनका कहना है कि आज तड़के पौने पांच बजे बाथरूम में लगे एग्जॉस्ट फैन के स्थान को तोड़कर कुछ हथियार बंद बदमाशों ने उनके घर में घुसने की कोशिश की। तोड़ने की आवाज को सुन कर उनके बेटे अंकित की नींद टूट गई।
4 of 6
loot in faridabad
उसने बाहर आकर जैसे ही घर वाला गेट खोला तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसके सिर में जोरदार हथौड़ा मारा, जिससे उसका सिर फट गया। सिर फटने से अंकित के सिर से तेजी से खून बहने लगा। इतने पर भी उन हैवानों का दिल नहीं पसीजा और फिर वह लोग उसे घसीट कर घर के अंदर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी मधु गुप्ता के सिर में हथौड़ा मारा।
विज्ञापन
5 of 6
loot in faridabad
उनका कहना है कि इस दौरान उन लोगों ने कई बार पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाया, पर वह नंबर दिल्ली के पुलिस कंट्रोल रूम में लग रहा था। वहां की पुलिस यह कह रही थी कि आप फरीदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर लिख लीजिए। लेकिन उस वक्त परिवार इस स्थिति में नहीं था कि वो नंबर लिख सके। बता दें कि इस दौरान परिवार उनके कमरे का दरवाजा खोलने एंव बंद करने को लेकर बदमाशों से संघर्ष कर रहा था।
जब राज गुप्ता से पूछा गया कि बदमाश क्या ले गए हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी एक मोबाइल फोन ले जाने की जानकारी है और अलमारी के अंदर से क्या-क्या सामान बदमाश ले गए हैं, उसका तुरंत हिसाब लगाना मुश्किल है। उनका कहना है कि इसके बाद उनके परिजन उन्हें इलाज कराने हेतु निजी अस्पताल ले गए। इस प्रकरण में डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मोबाइल फोन करने पर दिल्ली की पुलिस कंट्रोल रूम में फोन मिलने की बात उनके सामने है, उसे आज चेक कराया जाएगा। उनका कहना है कि इस केस में क्राइम सैल की तीन अलग–अलग टीमें बनाई गई हैं।