फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के आरोपों पर दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में खलबली, फर्जी पर्चा बनाने का है मामला

Tue, 08 Sep 2020 01:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया  अस्पताल के डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रिया ने दोनों पर डिप्रेशन के लिए दवाइयों का फर्जी पर्चा बनाने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद से ही अस्पताल प्रशासन में खलबली मची हुई है और कोई कुछ कहने को तैयार नहीं है। आगे जानिए क्या है पूरा मामला और इस पर अस्पताल का क्या कहना है.....
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
डॉ. तरुण को लेकर कोई टिप्पणी नहीं कर सकतेः अस्पताल प्रबंधन
रिया के आरोपों ने आरएमएल अस्पताल में खलबली मचा दी है। दिल्ली के आरएमएल अस्पताल के डॉ. तरूण कुमार पर रिया ने गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने सुशांत को प्रिस्क्रिप्शन भेजा था। उन पर सुशांत के लिए नशे की दवा लिखने का आरोप है। इस पूरे मामले पर अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। अस्पताल प्रबंधन ने अपने बयान में कहा है कि सुशांत सिंह का मामला कानूनी जांच से जुड़ा हुआ है, इसलिए डॉ. तरूण कुमार को लेकर हम कुछ भी टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
बांद्रा पुलिस को भेजी अपनी शिकायत में रिया ने कहा है कि सुशांत बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे थे और उनका मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। हालांकि सुशांत इलाज का सही से पालन नहीं कर रहे थे और समय पर दवाइयां नहीं लेते थे। आठ जून, 2020 को सुशांत ने उन्हें प्रियंका के साथ चैट दिखाई, जिसमें प्रियंका ने उन्हें दवाइयों की लिस्ट भेजी थी।

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
सुशांत ने उन्हें कहा कि वह अपनी बहन द्वारा भेजी गई दवाइयां ही लेंगे। उसी दिन सुशांत ने उन्हें घर से जाने को कहा और बताया कि उनकी बहन मीतू सिंह उनके साथ रहने आ रही हैं। इसके बाद सुशांत ने प्रियंका को कहा कि बिना डॉक्टर के पर्चे के उन्हें दवाइयां नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
लिहाजा प्रियंका ने उन्हें डॉ. तरुण कुमार के हस्ताक्षर वाला पर्चा भेजा। पहली नजर में यह पर्चा फर्जी है और कोई भी डॉक्टर बिना मरीज को देखे दवा नहीं लिख सकता है। ये दवाइयां लेने के कुछ दिन बाद ही सुशांत की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें