फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर बैठे रहे रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी, इधर खाते से उड़ गए 80 हजार

Tue, 18 Sep 2018 06:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
atm
दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी देर रात ठगी का शिकार हो गया। मामला शुक्रवार की रात का है जब सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के मोबाइल में खाते से 80,000 रुपये डेबिट होने का संदेश आया। शुरूआती जांच से पता चला है कि पीड़ित के डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर स्किमर डिवाइस का उपयोग किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
atm fraud
मामला आईपीसी धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 1985 बैच आईपीएस अधिकारी, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त सीपी (यातायात) के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार की सुबह उनके खाते से 40,000 रुपये के दो फर्जी लेनदेन की जानकारी मिली।
विज्ञापन

3 of 4
atm
पीड़ित ने बताया कि मेरा एटीएम मेरे पास ही था लेकिन मुझे अपने खाते से नकद निकासी के 2 संदेश मिले। जांच किया गया तो पता चला कि एम्स के पास स्थित एटीएम से लेनदेन किया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
ATM
इधर पुलिस ने बताया कि यह लेनदेन एटीएम कार्ड के क्लोन से किया गया है। बदमाशों ने किसी स्थान पर स्कीमर डिवाइस का प्रयोग किया हो सकता है। कार्ड को जहां स्वाइप किया होगा, वहां से उसका डेटा कॉपी किया गया था। इनकी पहचान करने लिए एटीएम से सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें