70वें गणतंत्र दिवस समारोह में भारत दुनिया को स्वतंत्रता संग्राम, गांधी, अहिंसा, सत्याग्रह, संस्कृति और इतिहास से रूबरू कराएगा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की थीम के तहत राजपथ पर राज्य झांकियों के माध्यम से अपनी समृद्ध विरासत, पारंपरिक धरोहर के साथ-साथ बापू से जुड़े अनछुए पहलू दर्शाएंगे। हर झांकी में बापू अलग-अलग रंगों में देश और दुनिया को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, शांति, एकता का पाठ पढ़ाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
2 of 11
republic day parade
- फोटो : pti
गोवा की झांकी में अनेकता में एकता, गुजरात की झांकी में ऐतिहासिक दांडी मार्च, सिक्किम की झांकी में कृषि के माध्यम से पर्यावरण व अहिंसा का रास्ता, त्रिपुरा की झांकी में गांधीवादी से ग्रामीण विकास को रफ्तार, कृषि मंत्रालय की झांकी में किसान गांधी, सीआईएसएसफ की झांकी में देश की सुरक्षा, ऊर्जा मंत्रालय की सौभाग्य झांकी में बदलते भारत में रौशन भारत की झलक, रेल मंत्रालय की झांकी में मोहन से महात्मा को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 11
republic day graphics
दिल्ली कैंट स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में मंगलवार को रक्षा मंत्रालय की ओर से झांकियों का प्रीव्यू कराया गया। इस बार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली समेत 16 राज्यों, छह मंत्रालयों और विभागों की झांकियां शामिल होंगी। अंडमान-निकोबार की झांकी में सेल्युलर जेल यानी काले पानी की झलक दिखेगी। इसमें दिखाया जाएगा कि आजादी के दीवाने भूखे-प्यासे रहकर दुख-दर्द के बाद भी अंग्रेजों के खिलाफ बगावत करते हुए हिंदुस्तान की आजादी का सपना लेकर जी रहे हैं।
4 of 11
republic day parade
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश : काशी विद्यापीठ शिलान्यास और गांधी का सत्य का प्रयोग
उत्तर प्रदेश की झांकी के अगले भाग में गांधी जी सत्य के साथ मेरे प्रयोग पुस्तक लिखते दिखेंगे। उनके पीछे दर्शकों को काशी विद्यापीठ की झलक दिखेगी। काशी विद्यापीठ का शिलान्यास गांधी ने ही किया था। झांकी के दोनों ओर प्राचीनतम नगरी की कर्मकांड की प्रक्रिया, गंगा की पूजा, बौद्ध भिक्षु, साधु, पंडितों के साथ सुसजिज्त मंदिर व भक्तिभाव की समरसता दिखेगी।
विज्ञापन
5 of 11
republic day parade
- फोटो : pti
उत्तराखंड : भारत के स्विट्जरलैंड में दिखेंगे बापू
देवभूमि उत्तराखंड की झांकी में दर्शक भारत के स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले कौसानी को दिखाया गया है। इसमें कौसानी का अनासक्ति आश्रम मुख्य रूप से दिखेगा। महात्मा गांधी ने वर्ष 1929 में कौसानी का भ्रमण किया था। इस स्थान पर उन्होंने गीता पर आधारित अपनी प्रसिद्ध पुस्तक अनासक्ति योग की प्रस्तावना लिखी थी। झांकी के अगले भाग में दर्शकों को बापू अनासक्ति योग लिखते दिखेंगे। बीच में कौसानी स्थित अनासक्ति आश्रम दिखाया गया है। पहाड़ों की खूबसूरती के बीच शांति हर किसी का मन मोह लेती है। पंडित गोविंद बल्लभ पंत को महात्मा गांधी से बात करते हुए भी दिखाया जाएगा। झांकी के पीछे देवदार के वृक्ष, जागेश्वर धाम, सांस्कृतिक विरासत, बद्रीनाथ व केदारनाथ की झलक भी दिखेगी।
विज्ञापन
6 of 11
republic day parade
- फोटो : pti
जम्मू कश्मीर : अनेकता में एकता, शांति व अहिंसा का संदेश
जम्मू कश्मीर की झांकी में दर्शकों को बापू के अनेकता में एकता, शांति, अहिंसा का संदेश मिलेगा। आतंकवाद के चलते गोलीबारी का दर्द सह रहे अशांत प्रदेश के नागरिक शांति का संदेश देंगे। जम्मू-कश्मीर विभिन्न संस्कृतियों का संगम है। यही विभिन्नता में एकता झांकी में दिखेगी। बंटवारे के दौरान जब देश सांप्रदायिक हिंसा में जल रहा था तो बापू को कश्मीर में आशा की किरण दिखी थी। 1947 में बापू ने कश्मीर का दौरा किया और लोगों को शांति व एकता का संदेश दिया। झांकी के माध्यम से लद्दाख के मठ, कश्मीर की मस्जिद व जम्मू के मंदिरों की सांझी झलक दिखाई जाएगी। प्रदेशवासी शांति, प्रगति व विकास के संपूर्ण सामंजस्य को दिखाएंगे। दर्शकों को पारंपरिक संस्कृति, भाईचारा, खान-पान, रहन-सहन भी दिखेगा।
विज्ञापन
7 of 11
republic day parade
- फोटो : pti
पंजाब : जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को श्रद्धाजंलि
पंजाब की झांकी में दर्शकों को स्वतंत्रता संग्राम के हृदय विदारक जलियांवाला बाग कांड की झलक दिखेगी। आजादी के लिए सैकड़ों बेगुनाहों ने जलियांवाला बाग में अपने प्राणों की आहुति दी थी। 13 अप्रैल 1919 को ब्रिगेडियर जनरनल रेजीनल्ड एडवर्ड हैरी डायर की अगुवाई वाली ब्रिटिश सेना ने निर्दोष और निरीह लोगों की हत्या की थी। झांकी के अगले भाग में शहीदों के त्याग व बलिदान के प्रतीक स्मारक को प्रदर्शित किया जाएगा। अमेरिकी वास्तुकार बेंजामिन पोल्क द्वारा निर्मित इस स्मारक का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 13 अप्रैल 1961 को किया था। झांकी में डायर द्वारा निहत्थों पर गोलीबारी दर्शाई जाएगी। इसमें लोग इधर-उधर भागते और जान बचाने के लिए कुएं में गिरते भी दिखेंगे।
8 of 11
republic day parade
- फोटो : pti
दिल्ली : बापू के आगमन की दिखेगी झलक
दिल्ली प्रदेश की झांकी में आजादी, सत्याग्रह के दौरान बापू के दिल्ली आने की कहानी बयां होगी। इसमें दिखाया जाएगा कि वर्ष 1915 से 1948 के बीच गांधी अस्सी बार दिल्ली पहुंचे और 720 दिन रहे। इनमें से 144 दिन वे दिल्ली स्थित बिरला हाउस में रहे थे। झांकी के अगले भाग में बापू बिरला हाउस के बाहर बैठकर शांति की प्रार्थना करते हैं। इसके अलावा चरखा कातते बापू, गांधी स्मृति भी दिखेगा।
9 of 11
republic day parade
- फोटो : pti
महाराष्ट्र की झांकी में भारत छोड़ो आंदोलन की झलक दिखेगी। गुलामी से देश को स्वतंत्रता दिलाने में हर उम्र, जाति, वर्ग के धर्म के लोग जुटे थे। आम लोग चरखा कातते थे तो ब्रिटिश हकुमत कोड़े लगवाती थी।
10 of 11
republic day parade
- फोटो : pti
कनार्टक की झांकी में गांधीजी और 27 दिसंबर 1924 के ऐतिहासिक 39वें बेलगामी कांग्रेस सत्र की झलक दिखेगी। पश्चिम बंगाल की झांकी में बंटवारे के बाद हिंदू-मुस्लिम दंगे के बाद बापू के अनशन पर दंगाई अपने शस्त्र फेंकते दिखेंगे।
केंद्रीय लोक निर्माण विभाग सफेद फूलों से बापू के शांति संदेश को वंदेमातरम् से आगे बढ़ाता दिखेगा। स्वच्छ गांव व स्वच्छ भारत, सौर ऊर्जा से रौशन भारत, भारतीय रेल के अलावा कई अन्य झांकियां खास होंगी।