फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म में रोमांटिक सॉन्ग लिखने वाला ये शख्स अब कर रहा है तीन तलाक के पक्ष में बहस

Sat, 20 May 2017 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
kapil sibbal
तीन तलाक को लेकर पूरे देश सहित सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल बहस जारी है। ये सही है या गलत इस पर फैसला इतना आसान नहीं है इसके बावजूद देश के एक नामी वकील मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की ओर से इस केस को सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 13
kapil sibbal
वकालत से राजनीति में आए और फिर वकालत के पेशे में जाने वाले कपिल सिब्बल का जीवन केवल नेतागिरी या कोर्ट में बहस ही सीमित नहीं है। उनकी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलू भी हैं जिन्हें जान आप चौंक सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 13
kapil sibal - फोटो : सोशल मीड‌िया
पेशे से वकील कपिल सिब्बल देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरी छोड़ चुके हैं। इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। असल में वो सिविल सर्विस में सलेक्ट हो गए थे लेकिन उन्होंने ज्वॉइन नहीं किया और बाद में वकील का पेशा चुन लिया।

यह भी पढ़ेंः जैसे ही कोर्ट में ये शख्स रखता है कदम तो बड़े-बड़े वकील ही नहीं जज भी खाते हैं खौफ

4 of 13
kapil sibal - फोटो : अमर उजाला
8 अगस्त 1948 में जन्में कपिल सिब्बल का जन्म जालंधर में हुआ। बंटवारे के वक्त इनके पिता पाकिस्तान से भारत आ गए। इनके पिता भी एक नामी वकील ‌थे और उन्हें इंटरनेशनल बार एसोसिएशन ने लिविंग लेजेंड ऑफ लॉ की उपाधि दी थी।
विज्ञापन

5 of 13
kapil sibal - फोटो : गेटी इमेज
कपिल सिब्बल ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ से की और दिल्ली के सेंट स्टीफेंस से एलएलबी करने के बाद वो एलएलएम की पढ़ाई करने हारवर्ड जाने वाले थे लेकिन एक दर्दनाक दुर्घटना के चलते उनका ये सपना पूरा नहीं हो सकता।
विज्ञापन

6 of 13
kapil sibal - फोटो : सोशल मीड‌िया
कपिल जब हार्वर्ड जाने वाले ‌थे तभी अचानक उनकी पत्नी का देहांत हो गया। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला किया और प्रोमिला से शादी की जिससे उन्हें दो बच्चे हुए। कपिल सिब्बल के दोनों बच्चे भी वकील ही हैं।
विज्ञापन

7 of 13
kapil sibal - फोटो : सोशल मीड‌िया
1973 में भारतीय प्रशासनिक सेवा पास करने के बाद भी वो इस सेवा में नहीं गए क्योंकि उनकी रुचि वकालत में थी। सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस के दौरान एक घटना उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई।

8 of 13
kapil sibal - फोटो : सोशल मीड‌िया
असल में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस वी रामास्वामी पर महाभियोग का मामला चल रहा था और सिब्बल ने उनके बचाव के लिए कोर्ट में उतरे। इस केस ने ही उन्हें रातोंरात देशभर में मशहूर कर दिया।

9 of 13
kapil sibal - फोटो : सोशल मीड‌िया
इसी दौरान तत्काली प्रधानमंत्री नरसिंम्हाराव की नजर उनक पर पड़ी और उनकी बोलने की जबरदस्त शैली से प्रभावित होकर उन्होंने कपिल को 1996 में कांग्रेस का टिकट ऑफर किया। हालांकि अपने पहले चुनाव में वो बीजेपी की सुषमा स्वराज से इलेक्‍शन हार गए।

10 of 13
kapil sibal - फोटो : सोशल मीड‌िया
2004 में वो दोबार चुनाव लड़े और बीजेपी की ही स्मृति ईरानी को हराकर वो लोकसभा में पहुंचा। अपनी बोलने की क्षमता से किसी को भी प्रभावित कर देने वाले कपिल सिब्बल में एक ऐसी प्रतिभा भी जिसका वो सार्वजनिक प्रदर्शन बिलकुल नहीं करते।

11 of 13
kapil sibal - फोटो : सोशल मीड‌िया
असल में कपिल सिब्बल कविताएं लिखने के शौकीन हैं। अब तक उनके दो कविता संग्रह (I Witness: partial observation और My World Within) प्रकाशित हो चुका है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके लिखे दो गीत बॉलीवुड की एक फिल्म में इस्तेमाल किए जा  चुके हैं।

12 of 13
shorgul - फोटो : सोशल मीड‌िया
2016 में रिलीज हुई फिल्म 'शोरगुल' में उनके लिखे दो गीत 'तेरे बिना' और 'मस्त हवा' को हृषिता भट्ट और जिमी शेरगिल पर फिल्माया जा चुका है।
विज्ञापन

13 of 13
kapil sibal - फोटो : इंड‌ियन एक्सप्रेस
कपिल सिब्बल ने रौनक एलबम के लिए भी गाने लिखें हैं जिन्हें देश के सबसे प्रतिभाशाली गीतकार एआर रहमान ने कंपोज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें