फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

विज्ञापन
1 of 6
एनएच-24 पर छिजारसी कट के पास बुधवार देर रात टायर फटने से एक ट्रक ऑटो के ऊपर पलट गया। इससे ऑटो में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ऑटो पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

2 of 6
उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, ट्रक व ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। मूल रूप से दलपतपुर, थाना भोगांव, जिला मैनपुरी निवासी रवि यादव (15), श्रवण (23), मेवाराम (26) व रजत और  कन्नौज निवासी सतवेंद्र व परविंदर ऑटो से छिजारसी से बहरामपुर, विजय नगर, गाजियाबाद जा रहे थे।

विज्ञापन

ऑटो पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

3 of 6
ये सभी एक ही परिवार के हैं और बहरामपुर में किराये पर रहते हैं। घायल रजत यादव ने बताया कि वह परिवार के साथ छिजारसी स्थित मौसी के घर आए थे। बुधवार रात को वह परिजनों के साथ ऑटो से घर जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे जब ऑटो एनएच-24 पर पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक का टायर फट गया।

ऑटो पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

4 of 6
इससे ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया। इससे ऑटो में बैठे लोग घायल हो गए। हालांकि, ट्रक और ऑटो चालक मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रवि यादव, श्रवण, और मेवाराम की मौत हो गई। वहीं, रजत, सतवेंद्र व परविंदर का इलाज चल रहा है। रजत ने सेक्टर-58 थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ऑटो पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

5 of 6
थाना प्रभारी रविकांत पाराशर का कहना है ट्रक में बालू लदा हुआ था और वह गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जा रहा था। ट्रक मालिक की तलाश की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे के बाद क्रेन समय से नहीं पहुंच सकी, जिस कारण एनएच-24 पर घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

6 of 6
गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाले रूट पर चार से पांच घंटे तक भयंकर जाम लगा रहा। बृहस्पतिवार तड़के क्रेन के पहुंचने के बाद ट्रक और ऑटो को हटाया गया, जिससे ट्रैफिक सुचारु हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें