दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान यूट्यूब पर वायरल हुए एक वीडियो की वजह से विवाद में आए दिल्ली पुलिस के जवान के बारे में हुए खुलासे ने सबको चौंका दिया है। पिछले साल अगस्त महीने में यूट्यूब पर वायरल हुए इस वीडियो में दिखाया गया कि सलीम नाम का एक पुलिसकर्मी मेट्रो कोच में ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा है। वीडियो में बताया गया कि नशे में धुत पुलसिवाला खुद को संभाल नहीं पा रहा है और कुछ देर बाद वो कोच में ही लड़खड़ा कर गिर जाता है। कुछ लोग उठने में उसकी मदद करते हुए भी इस वीडियो में दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
वायरल वीडियो
वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने सलीम को सस्पेंड कर दिया और उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई। जांच दल को सलीम ने बताया कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था जिसकी वजह से उनके शरीर का बायां हिस्सा लकवाग्रस्त हो चुका है। इसका इलाज भी चल रहा है। इसी वजह से उन्हें पुलिस में फील्ड की ड्यूटी से हटा कर डेस्क के काम पर लगा दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
वायरल वीडियो
सलीम ने बताया कि 19 अगस्त की शाम उन्हें कमजोरी महसूस हुई। इसके बावजूद उन्होंने 09:30 बजे रात तक ड्यूटी की। इसके बाद वो मेट्रो से अपने घर जा रहे थे। मेट्रो में ही उन्हें स्ट्रोक आ गया और उनके आंख के सामने अंधेरा छा गया। इस दौरान वो लड़खड़ाने लगे और लोगों ने समझा कि वो नशे में हैं और उनका वीडियो बना कर यूट्यूब पर डाल दिया गया।
4 of 5
यूट्यूब पर वायरल वीडियो
इंटरनेट पर आते ही ये वीडियो वायरल हो गया और यूट्यूब पर इसे रोजाना 2 लाख से ज्यादा हिट मिले। जबकि विभागीय जांच में सलीम का दावा सही पाया गया और विभाग ने उन्हें फिर से बहाल कर दिया। लेकिन इंटरनेट पर अपनी बदनामी से आहत सलीम ने मानहानि का दावा ठोका है।
सुप्रीम कोर्ट में मानहानि का केस करते हुए सलीम ने मांग की है कि दिल्ली सरकार, पुलिस कमीश्ननर, डीएमआरसी और प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया उनके खोए हुए सम्मान को वापस दिलाए। सलीम चाहते हैं कि सोशल मीडिया के ऐसे इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए।