बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने गाजीपुर की एक 11 साल की लड़की के साथ गाजियाबाद के मदरसे में हुए रेप मामले में अपनी आवाज उठाई थी, लेकिन फिर भी एक ट्विटर यूजर ने उनको घेरने की कोशिश की तो उसका अंजाम काफी बुरा हुआ। रवीना टंडन भी चुप रहने वालों में से कहा हैं, उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि उस शख्स की बोलती ही बंद हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
रवीना टंडन
दरअसल रवीना टंडन ने इस दुर्घटना के लिए दुख जाहिर किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था- अपराध के मामले में नाबालिग करार देने की उम्र सीमा कई देशों ने घटा दी है। लेकिन भारत में अब भी यह उम्र सीमा 18 साल ही है।
विज्ञापन
3 of 8
रवीना टंडन
4 of 8
रवीना टंडन
इसके बाद रवीना टंडन ने एक और ट्वीट किया, उसमें उन्होंने लिखा- धोखेबाज, कट्टरपंथी विचार वाले सभी समुदायों में पाये जाते हैं, चाहे वो हिन्दू, मुस्लिम, सिख हों या फिर ईसाई। लोगों को इनकी पहचान करनी चाहिए और उन्हें समाज से बाहर करना चाहिए, इससे पहले कि वो हमारे दिमाग में पागलपन भर दें। इस बारे में जागरुकता बढ़ाइए।
विज्ञापन
5 of 8
रवीना टंडन
विज्ञापन
6 of 8
Raveena Tandon
- फोटो : Instagram
रवीना टंडन के इस ट्वीट पर एक जितेंद्र शुक्ला नाम के शख्स ने लिखा कि- आपकी बातों से सहमत हूं, लेकिन क्या आप उस लड़की के लिए खड़ी होंगी जिसके साथ दिल्ली में मदरसे में रेप किया गया था, इस बार भगवान के लिए दाउद भाई के परमिशन का इंतजार मत कीजिए, अपनी आवाज उठाइए। ये ट्वीट पढ़ते ही रवीना टंडन काफी नाराज हो गईं। उन्होंने फिर इस ट्वीट पर रीट्वीट कर उस शख्स को लताड़ा।
विज्ञापन
7 of 8
jbrve
रवीना टंडन ने कहा- भाई, तुम सोकर कब उठे? ये तुम्हारे वश की बात नहीं है, वापस जाओ और सो जाओ, नहीं तो मैं तुम्हें ब्लॉक कर दूंगी, थोड़ा होमवर्क भी कर लो, होशियारी मारने से पहले।