शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज पर जब से रेप का आरोप लगा है वह फरार चल रहे हैं। इस बीच एक के बाद एक उन्हें और उनके दिल्ली व राजस्थान के पाली स्थित आश्रम को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच उनकी एक खास शिष्या के बारे में खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 6
dati maharaj
रेप पीड़िता के अनुसार दाती महाराज की एक शिष्या जिसका नाम उसने श्रद्धा बताया था, उसे दाती महाराज के पास छोड़कर आती थी। अब दाती की उसी करीबी शिष्या की तस्वीर भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
3 of 6
dati maharaj
पुलिस के अनुसार दाती महाराज की यह शिष्या श्रद्धा भी फरार चल रही है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने सारी बात आश्रम में ही रहने वाली वरिष्ठ शिष्या श्रद्धा को बताई तो उसने कहा था सभी ऐसा करते हैं, उसे भी बाबा का कहना मानना पड़ेगा।
4 of 6
dati maharaj
पीड़िता ने तो दाती महाराज की इस करीबी शिष्या पर ये आरोप भी लगाए हैं कि एक बार नहीं कई बार उसने युवती को बाबा के पास छोड़ा था। वह कहती थी तुम बाबा की बाबा तुम्हारे। बाबा समंदर हैं और हम सब इसकी मछली, कर्ज समझकर उतार दो।
विज्ञापन
5 of 6
dati maharaj
- फोटो : अमर उजाला
पीड़िता ने बयान में ये भी कहा है कि जब वह दाती महाराज के पास जाने से मना करती तो उनकी करीबी श्रद्धा कहती कल हमारी बारी थी आज तुम्हारी बारी है।
पीड़िता का आरोप है कि बाबा ने राजस्थान के आश्रम में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। यहां तक बाबा ने कुकर्म भी किया। परेशान होकर पीड़िता ने आश्रम छोड़कर घर जाने का फैसला किया। लेकिन बाबा के डर से वह शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। लेकिन फिर बाद में उसने हिम्मत जुटाई और पुलिस में इस मामले की शिकायत की।