कभी सोशल मीडिया पर 'पप्पू' के नाम से मजाक बनाए जाने वाले राहुल गांधी का बदला रूप आजकल सभी को हैरान कर रहा है। आखिर उनमें ये बदलाव कहां से आया? असल में उनकी इस इमेज मेकओवर का श्रेय एक ऐसी लड़की को जाता है जो खुद भी विवादों में रह चुकी है।
विज्ञापन
2 of 7
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिस तरह मुंह की खाई उसके बाद से ऐसा लग रहा था कि अब लंबे समय तक कांग्रेस की वापसी संभव नहीं होगी। लेकिन ऐसा कुछ दोबारा ना हो इसके लिए अब कांग्रेस ने कमर कस ली है। इसकी शुरुआत कांग्रेस ने मई में ही कर दी थी जब पार्टी ने अपना सोशल मीडिया मैनेजर बदला। इन दिनों किसी भी पार्टी की जीत-हार काफी हद तक सोशल मीडिया कैंपेन पर भी निर्भर करती है। फेक न्यूज, सोशल मीडिया पर जिस तेजी से फैलते हैं उससे निपटने के लिए एक अच्छे सोशल मीडिया मैनेजर का होना बेहद जरूरी है। यही वजह है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस के सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी में बदलाव किया है।
विज्ञापन
3 of 7
बता दें कि राहुल गांधी ने जिस लड़की को कांग्रेस के डिजिटल विंग की कमान सौंपी है वह कोई और नहीं बल्कि, मलयाली एक्ट्रेस दिव्या स्पंदना हैं। लोग इन्हें राम्या के नाम से भी जानते हैं। राम्या वही अभिनेत्री हैं जिन पर पाकिस्तान को अच्छी जगह बताने के लिए देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ था। बता दें कि पिछले साल तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने बयान दिया था कि 'पाकिस्तान और नर्क एक जैसे हैं।' इसके जवाब में राम्या ने कहा था कि पाकिस्तान एक अच्छी जगह है। उनके इस बयान के बाद कर्नाटक में उन पर देशद्रोह का मुकदमा तक दर्ज हो गया। उनके खिलाफ भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया था।
4 of 7
इस विवाद में फंसने के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मई में राम्या को कांग्रेस के डिजिटल विंग की कमान सौंप दी। इससे पहले दीपेंद्र हुड्डा यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। राम्या ने जब से ये जिम्मेदारी संभाली है कांग्रेस और राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स की गिनती में तेजी से इजाफा हुआ है। कहा तो यह भी जाता है कि यह सभी ऑर्गेनिक फॉलोअर्स हैं। कांग्रेस और राहुल के ट्विटर अकाउंट पर क्या-क्या जाएगा यह सब राम्या ही तय करती हैं। राम्या ही राहुल का ट्विटर हैंडल भी संभालती हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखती हैं।
विज्ञापन
5 of 7
भारतीय जनता पार्टी को जवाब देने के लिए राम्या ने उनकी ही रणनीति का अपनाई है। जिस तरह भाजपा के सभी नेता ट्विटर पर मौजूद हैं और हर मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हैं, वैसे ही अब कांग्रेसी नेता भी कर रहे हैं। अगर आप कांग्रेस और राहुल के पिछले कुछ समय के ट्विट्स पर नजर डालें तो पाएंगे कि उनके तेवर काफी आक्रामक हैं। राहुल हर रैली, हर जनसभा, हर मुद्दे पर अपनी खुल कर राय रख रहे हैं और मुखर होकर बोल रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
एक इंटरव्यू में अपनी सबसे बड़ी चुनौती के बारे में बताते हुए राम्या कहती हैं कि 'फेक न्यूज' और 'ट्रोल्स' पर काबू पाना सबसे कठिन चुनौती है। सोशल मीडिया यूजर्स छोटी सी गलती भी नहीं बख्शते। इसलिए हर मुद्दे पर बारीकी से नजर रखना जरूरी होता है। राम्या बताती हैं कि उनकी टीम में ज्यादातर महिलाएं हैं क्योंकि महिलाएं हर चीज को अलग नजरिए से देखती हैं। इसी का फायदा कांग्रेस को सोशल मीडिया पर हुआ है।
राम्या के आने बाद कांग्रेस के बनाए 'मेमे (MEME)' भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर छाया और राहुल गांधी की रैली में बोला जाने वाला मेमे 'विकास पागल हो गया है' कांग्रेस के डिजिटल विंग द्वारा चलाया गया है।