फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में धू-धू कर जला रावण, राष्ट्रपति और सोनिया गांधी ने छोड़े कबूतर

Wed, 12 Oct 2016 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रावण दहन - फोटो : अ
राजधानी में मंगलवार को बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयदशमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर करीब एक हजार जगह रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले जलाए गए। कई जगह आतंकवाद और पाक का पुतला भी फूंका गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और कई देशों के राजनयिक भी पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को विजयदशमी की बधाई देते हुए भाईचारे और शांति के साथ रहने की अपील की। रामलीला कमेटी ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। 

4 of 7
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
लालकिला मैदान में ही नवश्री धार्मिक लीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शिरकत की। यहां आतंकवाद का पुतला जलाया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
नेताओं को दिए रामलीला के हथियार
श्री धार्मिक लीला कमेटी ने नेताओं की शक्ति बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति को त्रिशुल, उपराष्ट्रपति को गदा, सोनिया गांधी को धनुष-बाण, डॉ. मनमोहन सिंह को तलवार और डॉ. हर्षवर्धन को फरसा दिया।
विज्ञापन

6 of 7
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
शांति के प्रतीक कबूतर छोड़े
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस अध्यक्ष ने रामलीला शुरू होने से पहले शांति के प्रतीक कबूतर छोड़े। इस दौरान रामलीला कमेटी ने आकाश में तिरंगे गुब्बारे छोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रावण दहन - फोटो : अमर उजाला
सर्जिकल स्ट्राइक का मंचन
डिफेंस एंक्लेव और प्रीत विहार स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने सर्जिकल स्ट्राइक की तरह मंचन किया। मंचन एकदम लाइव शूट दिख रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें