फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब रामलीला के दौरान छा गया सन्नाटा, आंसू पोंछते रहे दर्शक

Sat, 05 Oct 2019 02:10 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के दिनों में आम तौर पर रामलीला के मंचन के दौरान पूरा मैदान श्रीराम के जयघोष के नारों से गूंज उठता है। समय-समय पर दर्शक पूरे उत्साह के साथ जय श्री राम और सीता माता की जय-जयकार करते नजर आते हैं, लेकिन शुक्रवार को नई दिल्ली में रामलीला महोत्सव के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि अचानक पूरे माहौल में शोक की लहर दौड़ पड़ी। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग लगातार डबडबाई आंखों से टपकते आंसू पोंछते नजर आए। आगे पढ़ें आखिर क्या हुआ था रामलीला मंचन के दौरान-
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
श्री सनातन धर्म लीला समिति करोल बाग की ओर से आयोजित भगवान गणेश की पूजा के साथ शुरू हुई रामलीला में शुक्रवार को श्रीराम और पिता दशरथ के बीच संवाद चल रहा था। अभी भगवान राम आयोध्या में ही थे और मंच पर उनके वन गमन का दृश्य चल रहा था। 
विज्ञापन

3 of 6
रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
राम, सीता और लक्ष्मण के भेष में कलाकारों को देख दर्शन भाव विभोर हो उठे थे। हर्ष और उल्लास से भरे वातावरण में जब भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अपने पिता और आयोध्या नगरी को छोड़ वनवास के लिए निकले, तो एकाएक माहौल गमगीन हो गया...

4 of 6
रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
भगवान को 14 वर्षों के लिए वनवास जाता देख दर्शकों के खिलखिलाते चेहरे पर उदासी छा गई। देखते ही देखते मंच पर पुत्र वियोग में महाराज दशरथ ने प्राण त्याग दिए। श्री राम की याद में दशरथ जी को अंतिम सांसें लेते देख दर्शकों की आंखों से भी आंसू छलक उठे और पूरे माहौल में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

5 of 6
रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
वहीं कुछ देर बाद वन में राम-भरत मिलाप देखकर उन्हीं दर्शकों के मुरझाए चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दोनों भाइयों के बीच प्रेम देख दर्शक उत्साह से भर उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रामलीला मंचन - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद मंचन में सूर्पणखा की कटी नाक को देख वहां मौजूद लोगों के ठहाके रोके नहीं रुक रहे थे। लोगों ने इस दृश्य का भी जमकर आनंद लिया और इसी तरह अनेक भावों के मनोरम अनुभव के साथ घर लौटे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें