आपने रामलीला तो बहुत देखी होगी और ये भी देखा होगा कि उसकी शुरुआत गणेश वंदना से होती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी गणेश वंदना देखी है जिसमें 56 देशों की सुंदरियों ने कुछ इस तरह मिलकर गणेश जी को पूजा हो?
विज्ञापन
2 of 5
ramleela
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में बृहस्पतिवार को गणेश वंदना के साथ रामलीला मंचन का धूमधाम से आगाज हुआ। पहले दिन अधिकतर रामलीला कमेटियों ने गणेश पूजन किया। लालकिला मैदान में रामलीला मंचन कराने वाली लवकुश रामलीला कमेटी के मंच पर 56 देशों की सुंदरियों ने गणेश वंदना की। कुछ रामलीला कमेटियों ने गणेश पूजन के बाद शंकर-पार्वती की लीला, नारदमोह, रावण तपस्या की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन
3 of 5
ramleela
- फोटो : अमर उजाला
लाल किला मैदान में लवकुश रामलीला कमेटी में लीला का मंचन केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, श्रीरामलीला महासंघ के प्रधान सुखबीर शरण अग्रवाल एवं कमेटी के पदाधिकारियों ने गणेश पूजन करके शुभारंभ किया। लालकिला मैदान में नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के गणेश पूजन कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने हिस्सा लिया। इसके बाद गणेश पूजन करने के बारे में बताने का मंचन किया। लालकिला मैदान में ही रामलीला मंचन करा रही श्रीधार्मिक लीला कमेटी की ओर से कराई जा रही रामलीला का मंचन गणेश वंदना के साथ हुआ।
4 of 5
ramleela
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली स्थित आईपी एक्सटेंशन में रामलीला मंचन करा रही श्रीराम लीला कमेटी इंद्रप्रस्थ ने नयनाभिराम गणेश पूजन की प्रस्तुति से किया। इस अवसर पर भगवान गणेश जी की एकदंत कथा का भी मंचन किया गया। रामलीला मैदान में श्रीरामलीला कमेटी ने भी गणेश पूजन के साथ रामलीला के मंचन की शुरुआत की। अशोक विहार फेस-दो आदर्श रामलीला कमेटी ने गणेश पूजन के बाद भगवान शिव-पार्वती का संवाद, नारद मोह व रावण तपस्या का मंचन किया।
अशोक विहार रामलीला कमेटी फेज-एक ने गणेश वंदना के बाद नारद मोह की लीला का मंचन कराया। श्री रघुनंदन लीला समिति दिल्ली कैंट ने गणेश पूजन किया और नारद मोह का मंचन किया। वहीं श्री केशव रामलीला कमेटी पीतमपुरा ने गणेश वंदना और शंकर व पार्वती संवाद का मंचन कराया, जबकि श्रीरामलीला कमेटी पीतमपुरा ने गणेश वंदना के साथ मंचन की शुरुआत की। इसके बाद पहले दिन नारद मोह की लीला का मंचन हुआ।