राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप प्रत्याशी प्रदीप मित्तल के समर्थन में किया रोड शो
- फोटो : अमर उजाला
आप की उपलब्धियों का किया जिक्र
राघव चड्ढा ने अपने संबोधन में आप सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली-पानी जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने कहा, 'हमने सरकारी स्कूलों की हालत सुधारी, मोहल्ला क्लीनिक के जरिए सभी को मुफ्त और बेहतरीन इलाज दिया, और दिल्ली को सस्ती बिजली और मुफ्त पानी देकर हर परिवार का जीवन आसान बनाया है। यह आपकी ही पार्टी है, जो आपकी जरूरतों और परेशानियों को समझती है और उन्हें हल करने का काम करती है।'