केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों में 33 फीसदी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य बनाकर काम करेगी।
विज्ञापन
राजनाथ की मीटिंग में प्रकाश झा संग सेल्फी के लिए होड़
2 of 8
इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। साथ ही भर्ती एवं अन्य प्रक्रिया में महिलाओं का सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी में 15 प्रतिशत महिलाएं होंगी।
विज्ञापन
राजनाथ की मीटिंग में प्रकाश झा संग सेल्फी के लिए होड़
3 of 8
वह बुधवार को कादरपुर स्थित सीआरपीएफ अकादमी में आयोजित सातवें राष्ट्रीय महिला पुलिस सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। तीन दिवसीय सम्मेलन में सिपाही से लेकर महानिदेशक रैंक की देश भर की महिला प्रतिनिधियों के अलावा मशहूर फिल्म निर्माता प्रकाश झा भी मौजूद रहे।
राजनाथ की मीटिंग में प्रकाश झा संग सेल्फी के लिए होड़
4 of 8
राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने भाजपा में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर लड़ाई लड़ी है। महिलाओं के प्रतिनिधित्व को लेकर पार्टी के सामने सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन
राजनाथ की मीटिंग में प्रकाश झा संग सेल्फी के लिए होड़
5 of 8
बहुत सारे लोग इस बात को लेकर सहमत नहीं थे कि पार्टी में एक तिहाई महिलाएं हों, लेकिन उनके अड़े रहने के कारण ऐसा हुआ। जब वह अपनी पार्टी में महिलाओं के लिए वकालत कर सकते हैं तो पुलिस के लिए क्यों नहीं करेंगे।
विज्ञापन
राजनाथ की मीटिंग में प्रकाश झा संग सेल्फी के लिए होड़
6 of 8
सिंह ने कहा कि कोई भी देश आधी आबादी की उपेक्षा करके स्वावलंबी और सशक्त नहीं बन सकता। भारत में प्राचीन काल से ही महिलाओं का सम्मान किया जाता रहा है। ईश्वर की अवधारणा में भी नारी तत्व है।
विज्ञापन
राजनाथ की मीटिंग में प्रकाश झा संग सेल्फी के लिए होड़
7 of 8
राजसत्ता में भी रजिया सुल्तान से लेकर अब तक महिलाओं का बोलबाला है, लेकिन पुलिस में महिलाओं का उतना प्रतिनिधित्व नहीं है, जितना होना चाहिए।
राजनाथ की मीटिंग में प्रकाश झा संग सेल्फी के लिए होड़
8 of 8
इस दौरान गृह मंत्री पठानकोट मामले में बोलने से बचते रहे। मीडियाकर्मी सवाल पूछते रहे, लेकिन वे चुप्पी साधे रहे। इस मौके पर सीआरपीएफ के महानिदेशक प्रकाश मिश्रा भी मौजूद रहे।