फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरुषि हत्याकांड : भाई को गले लगाकर बोले तलवार...अब ले चलो घर

Tue, 17 Oct 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
नूपुर व राजेश तलवार डासना जेल से बाहर निकलते हुए। - फोटो : अमर उजाला
रिहा होने से पहले सोमवार को राजेश और नूपुर तलवार जेल से बाहर आने को खासे उत्सुक दिखे। शाम को रिहाई का परवाना डासना जेल पहुंचने के बाद जब राजेश तलवार के भाई दिनेश तलवार डासना जेल पहुंचे तो राजेश ने उन्हें गले लगा लिया। भाई से बोले, बस अब जल्दी घर ले चलो।
विज्ञापन

2 of 6
नूपुर व राजेश तलवार डासना जेल से बाहर निकलते हुए। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ही सामान पैक कर चुके तलवार दंपती सोमवार सुबह से ही रिहाई के लिए तैयार थे। राजेश ने सुबह अस्पताल के मरीजों की जांच की तो नूपुर ने बच्चों को पढ़ाते हुए उनके साथ ही समय बिताया। इस दौरान कई मरीज भावुक हो गए और राजेश और नूपुर को माह में एक दो बार जेल आने को कहा। नूपुर ने अपने कुछ कपड़े साथी महिला कैदियों को दिए। दोपहर करीब एक बजे खाना-खाने के बाद लगातार दोनों टीवी देखने लगे और कई बार जेल अधिकारियों से परवाने के बारे में पूछताछ की। जेल अधीक्षक दधिराम मौर्य ने उन्हें बताया कि दोपहर बाद ही परवाना पहुंचने के बाद उनकी रिहाई हो सकेगी।
विज्ञापन

3 of 6
नूपुर व राजेश तलवार डासना जेल से बाहर निकलते हुए। - फोटो : अमर उजाला
रात को ठीक से नहीं सो सके दोनों
जेल सूत्रों की मानें तो राजेश और नूपुर रिहाई से ठीक पहले रात को ठीक से नहीं सो सके। डा. राजेश जेल अस्पताल के कमरे में तो नूपुर महिला बैरक में बेचैन दिखीं। हालांकि सुबह पूजा और गुरबाणी के पाठ के बाद दोनों का रुटीन सामान्य रहा।

4 of 6
नूपुर व राजेश तलवार की कवरेज के लिए डासना जेल के गेट पर तैनात मीडिया कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सुबह से लगा रहा मीडिया का जमावड़ा
बहुचर्चित मर्डर मिस्ट्री के आरोपी डा. राजेश और नूपुर के रिहा होने से पहले सुबह आठ बजे से ही डासना जेल और कोर्ट के बाहर मीडिया का जमावड़ा लगा रहा। कोर्ट में राजेश के भाई दिनेश के पहुंचते पर भी मीडिया ने उनसे जानकारी ली। वहीं शाम करीब पांच बजे राजेश और नूपुर के रिहा होने के बाद मीडिया डासना जेल से हटी।
विज्ञापन

5 of 6
डासना जेल से रिहा होने के बाद कार में सवार होकर जाते नूपुर व राजेश तलवार के पीछे कवरेज के लिए दौड़ते मीडियाकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
जेल अस्पताल को किया प्रणाम, सभी से ली विदाई
जेल जाने के बाद से अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहे डा. राजेश ने सुबह पहले उस वॉल पेंटिंग के दर्शन किए जिस पर बनी आंख को वह अपनी बेटी आरुषि की आंख के रूप में देखते थे। दोपहर करीब दो बजे जेल अस्पताल से निकलते समय उन्होंने अस्पताल को प्रणाम किया और सभी साथी डॉक्टरों से विदाई ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aarushi
जेल के डेंटल क्लीनिक का नाम आरुषि रखने को लिखेंगे पत्र
सूत्रों की मानें तो जेल को अपने सभी दंत चिकित्सा के उपकरण दान करने वाले डा. राजेश जेल के डेंटल क्लीनिक का नाम बेटी आरुषि के नाम पर रखने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें