दिल्ली-एनसीआर में मार्च की शुरुआत से ही मौसम ने करवट ले ली है। जहां मार्च का पहला दिन काफी ठंडा रहा, वहीं दूसरे दिन(शनिवार) सुबह से ही घने बादल छाने के साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है।
बारिश और ठंडी हवाओं के कारण पारा लुढ़क गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में कोई कमी नहीं दर्ज की गई। यह दूसरा दिन है, जब न्यूनतम तापमान लगातार औसत से कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी औसत से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते आठ साल में एक मार्च की तारीख पर इतना ठंडा नहीं पड़ा। वहीं, यदि इस वक्त का औसत अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है। ऐसे में इस बार कई साल बाद इस तरह के मौसम का अनुभव लोगों को हो रहा है।
आज और कल दिल्ली समेत इन प्रदेशों में पड़ सकते हैं ओले
rain in delhi ncr
- फोटो : अमर उजाला
विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़-हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में शनिवार और रविवार को बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। शुक्रवार को सुबह धूप खिली, लेकिन शाम होते ही हल्की ठंड भी बढ़ गई। पारे में बड़ी गिरावट है। यदि दो और तीन मार्च को बारिश होती है तो पारे में यह गिरावट बनी रह सकती है। 5 मार्च तक मौसम में यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
बीते आठ साल एक मार्च को ऐसा रहा तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2011 24 11
2012 27 11
2013 26 12
2014 21 12
2015 29 15
2016 31 15
2017 33 18
2018 31 12
2019 24.1 6.8