फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने रोकी दिल्ली-एनसीआर की रफ्तार, गुड़गांव में जल जमाव से तालाब बनीं सड़कें

Wed, 31 Aug 2016 03:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
rain in delhi - फोटो : ani
अगस्त महीने के आखिरी दिन दिल्‍ली एनसीआर में बदरा जमकर बरसे। सुबह सात बजे के करीब शुरू हुई बारिश अभी तक भी जारी है। जिसके चलते सारा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

2 of 10
rain in delhi - फोटो : ani
 झमाझम बारिश के कारण दिल्‍ली और एनसीआर के अधिकतर इलाके पानी में डूबे हुए हैं। सुबह से ही छाए बादलों के कारण आसमान में अंधेरा छा गया। मौसम विभाग की मानें तो बारिश की आगे भी ऐसे ही जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा द‌िल्ली आते ही सोमवार को जाम में फंसे अमे‌र‌िकी स‌च‌िव जॉन कैरी को आज फ‌िर जाम व जल जमाव से दो चार होना पड़ा। इसके चलते वो आईआईटी द‌िल्ली पहुंचने में करीब घंटेभर लेट हो गए। उन्होंने चुटकी लेते हुए छात्रों से पूछ भी ल‌िया क्या आप लोग यहां नाव से आए हैं?
विज्ञापन

3 of 10
rain in delhi - फोटो : ani
दूसरी ओर भारी बारिश के कारण हवाई उड़ानों पर भी रोक लग गई है। जानकारी के अनुसार फिलहाल दिल्‍ली से देश के अन्य राज्यों को जाने वाली 24 हवाई उड़ानों को रदद कर दिया गया है।

4 of 10
rain in delhi - फोटो : ani
दिल्‍ली एनसीआर में आफत की बारिश सुबह सात बजे के करीब शुरू हुई। शुरूआत में हल्की बूंदाबांदी के बाद अचानक झमाझम बारिश ने पूरे एनसीआर को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

5 of 10
rain in delhi - फोटो : ani
दिल्‍ली के साथ साथ गाजियाबाद और नोएडा में तेज बारिश ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।
विज्ञापन

6 of 10
rain in delhi - फोटो : ani
घरों से सुबह सुबह ऑफिस के लिए तैयार होकर निकले लोग जहां तहां ठहर गए। वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

7 of 10
rain in delhi - फोटो : ani
तमाम इलाकों में पानी भरने के कारण पूरे एनसीआर में जाम के हालात बने रहे। वहीं आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन में ही रात जैसी स्थिति हो गई।

8 of 10
rain in delhi - फोटो : ani
जिसके चलते वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। जगह जगह पानी भरने के कारण जाम के भी हालात रहे।

9 of 10
rain in delhi - फोटो : ani
जानकारी के अनुसार दिल्‍ली में प्रीत विहार से आईटीओ, मयूर विहार से अक्षरधाम तक, सराय काले खां से आश्रम और आनंदविहार से गाजीपुर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

10 of 10
rain in delhi - फोटो : ani
नोएडा में लाल कुआं से लेकर सेक्टर 62 तक जाम के हालात रहे। जबकि गाजियाबाद में हिंडन से मोहननगर तक ट्रैफिक पूरी तरह थम गया। सबसे ज्यादा दिक्‍कत स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को हुई। जो घंटों की देरी से पहुंचे। मौसम विभाग की चेतावनी है कि बारिश अभी इसी तरह जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें