दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में आईटीओ, मिंटो ब्रिज, रिंग रोड, धौला कुआं, नारायणा, द्वारका, जनकपुरी, उत्तम नगर, नवादा, आश्रम चौक, सराय काले खां, दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, करोल बाग, रोहिणी, आजादपुर, पीरागढ़ी और पंजाबी बाग शामिल रहे। कई जगहों पर पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी हो गई, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा। ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई वाहन चालक लंबे समय तक जाम में फंसे रहे।