फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rains: दिल्ली में बारिश फिर शुरू,आज के लिए ऑरेंज अलर्ट, कल टूटा था 20 साल का रिकॉर्ड, 10 तक नहीं राहत के आसार

Sun, 09 Jul 2023 06:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में कल की तरह फिर बारिश शुरू हो गई है। एनसीआर में भी तेज बारिश का माहौल है। आसमान में घने बादल हैं।
विज्ञापन
1 of 9
दिल्ली हुई जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में कल की तरह फिर बारिश शुरू हो गई है। एनसीआर में भी तेज बारिश का माहौल है। आसमान में घने बादल हैं। कल दिल्ली में दिन भर हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 126.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। महज नौ घंटे की बारिश से दिल्ली का पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 
विज्ञापन

2 of 9
दिल्ली हुई जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर वालों को अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

3 of 9
दिल्ली हुई जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। 

4 of 9
दिल्ली हुई जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह साढ़े आठ बते तक दिल्ली में 3.4 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं, शाम साढ़े पांच बजे तक 126.1 एमएम बारिश दर्ज हुई। इससे पहले 24 घंटे में 133.4 एमएम बारिश 10 जुलाई 2003 को दर्ज की गई थी। जबकि ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड 21 जुलाई 1958 को 266.2 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शाम के समय सबसे अधिकतर बारिश रिज क्षेत्र में 128 एमएम दर्ज की गई है। वहीं एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम में 9.5 एमएम बारिश दर्ज हुई है।
विज्ञापन

5 of 9
दिल्ली हुई जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। इसके असर से शनिवार को भारी बारिश हुई। रविवार को भी ऐसी स्थिति बने रहने का अनुमान है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बीच मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रही है। वहीं, दक्षिण पश्चिम राजस्थान में एक चक्रवाती दशाएं बनी हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
दिल्ली हुई जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
आने वाले 24 से 36 घंटों में पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। 10 जुलाई के बाद बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। 11 जुलाई के बाद से इस क्षेत्र में भारी वर्षा की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

7 of 9
दिल्ली हुई जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी भिगोएगी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शनिवार के लिए विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था। हालांकि रविवार को इसमें कुछ राहत रह सकती है। इसके बाद भी बारिश का दौर 14 जुलाई तक जारी रहने का अनुमान है। विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। दिन में मध्यम स्तर की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। कुछ जगहों पर भारी वर्षा की संभावना है।

8 of 9
दिल्ली हुई जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
बारिश से प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार
दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार दर्ज किया गया। बारिश के बाद दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गिर कर 71 सूचकांक तक पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले तक दिल्ली का प्रदूषण स्तर 77 पर था। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक शनिवार को प्रमुख सतही हवा पूर्व-दक्षिणपूर्व दिशाओं से चली। हवा की गति 24-20 किमी प्रति घंटे रही। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। वहीं रविवार को दिल्ली में प्रमुख सतही हवा दक्षिण पूर्व दिशाओं से आने की संभावना है। हवा की गति 12-20 किमी प्रति घंटे रह सकती है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश-गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है।
विज्ञापन

9 of 9
दिल्ली हुई जलमग्न - फोटो : अमर उजाला
रिकॉर्ड बारिश
साल 24 घंटे में बारिश
2022 117 एमएम
2021 100 एमएम
2013 123.4 एमएम
2009 126 एमएम
2003 133.4 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें