फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में जमकर बारिश और ओले, अचानक गिरा तापमान

Sat, 12 Mar 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एनसीआर में गिरे ओले - फोटो : Anuj Maurya
एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में शुक्रवार से पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार को दोपहर बाद हुई बारिश रात में भी जारी रही। ये सिलसिला शनिवार को भी चला। शनिवार सुबह नोएडा और आस-पास में तेज बारिश के साथ जमकर ओले भी पड़े। मौसम वैज्ञानिकों ने एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में 14 मार्च तक रुक-रुककर बारिश तो 13 मार्च तक कई जगह तेज हवा और ओले की भविष्यवाणी की है। इससे अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री तक गिरेगा।
विज्ञापन

2 of 6
एनसीआर में गिरे ओले - फोटो : Anuj Maurya
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दो दिन मौसम सुधरने के बाद फिर 16 मार्च की शाम को पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ों पर शुरू होगा। 17 मार्च को मैदानी इलाकों के मौसम पर इसका प्रभाव पड़ेगा। हालांकि इसका असर उत्तर पश्चिम भारत के मौसम पर कम पड़ेगा। मौसम विभाग के विशेष बुलेटिन के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और 11 मार्च को मध्य पाकिस्तान के आसपास हवा के चक्रवाती सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से पूरे पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में 14 मार्च तक बारिश-बर्फ गिरने की संभावना है।
विज्ञापन

3 of 6
एनसीआर में गिरे ओले - फोटो : Anuj Maurya
इस सिस्टम के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में 11-13 मार्च, उत्तराखंड में 12-13 मार्च, पंजाब-हरियाणा में 12 मार्च को कुछ जगह भारी बारिश होगी। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में 11-12 मार्च व उत्तराखंड में 12-13 मार्च को कुछ जगह ओले भी गिरेंगे।

4 of 6
एनसीआर में गिरे ओले - फोटो : Anuj Maurya
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम यूपी में 11-13 मार्च के बीच गरज-तेज हवा और बारिश के साथ कुछ जगह ओले भी गिरेंगे। वहीं पूर्वी यूपी में 12-13 मार्च को बारिश के साथ ओले पड़ने की भविष्यवाणी की गई है। एनसीआर में 11 मार्च की रात से 13 मार्च की रात तक बारिश की संभावना अधिक है।
विज्ञापन

5 of 6
एनसीआर में गिरे ओले - फोटो : Anuj Maurya
शुक्रवार को बारिश और कुछ जगह ओले गिरने के बाद एनसीआर में शाम के तापमान में अचानक 8-10 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली। जहांगीरपुरी, नई दिल्ली में भी ओले गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनसीआर में गिरे ओले - फोटो : Anuj Maurya
दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर 33.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर 19 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 39-90 फीसदी के बीच रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें