भारतीय रेलवे ने भर्ती परीक्षा की फीस बढ़ा दी है। आज तक रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होती थी लेकिन अब उन्हें फीस अदा करनी पड़ेगी। इस बात की जानकारी देते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इसकी वजह ये है कि जो परीक्षा के लिए सच में गंभीर होंगे वही उम्मीदवार आवेदन करेंगे। वहीं रेलवे सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों की फीस के 500 रुपए में से 400 रुपए लौटा देगा। इसके लिए भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों से उनके बैंक खाते की डिटेल मांगी है। आगे पढ़िए कि पैसे वापस पाने के लिए आपको क्या करना है-