फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में रेल यात्रा करने से पहले जरूर जान लें ये 5 चीजें, बर्बाद होने से बच जाएगी आपकी गाढ़ी कमाई

Wed, 17 Jan 2018 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
indian railway
होली आने वाली है और ऐसे में सभी चाहते हैं कि वह अपने घर पर ही त्योहार मनाएं। ऐसे समय में सबसे ज्यादा परेशानी होती है रेल टिकट कराना। और आपकी ये परेशानी अब रेलवे और बढ़ाने वाला है। अगर आपने अभी तक टिकट नहीं कराया है तो कराने से पहले जरूर जान लें ये पांच बातें तो आपकी गाढ़ी कमाई बर्बाद होने से बच सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो इमेज
कम आय वालों की सवारी कहे जाने वाली भारतीय रेल त्योहार के मौसम में टिकट कराने वालों को तगड़ा झटका दे सकती है। अगर आप त्योहार के सीजन में रेल टिकट करा रहे हैं तो आपको अतिरिक्त किराया देना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
JOB Railway
त्योहार में टिकट कराने के साथ-साथ अगर आप लोअर बर्थ की रिजर्वेशन चाहते हैं तो आपको इसके लिए भी अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

4 of 6
Indian Railways
प्रीमियम ट्रेनों में फ्लेक्सी किराया व्यवस्था की समीक्षा करने वाली समिति ने एयरलाइंस और होटलों के बदलते किराये की तर्ज पर ट्रेनों में भी किराया मॉडल लागू करने का सुझाव दिया है। सूत्रों का कहना है कि विमान में अगली कतार की सीट के लिए जैसे विमान यात्रियों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है वैसे ही रेल यात्रियों को भी मनपसंद सीट के लिए ज्यादा कीमत देनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
रेलवे - फोटो : SELF
अगर आपकी ट्रेन असुविधाजनक समय जैसे रात 12:00 बजे या सुबह 4:00 और दिन के एक बजे या शाम 5:00 बजे पहुंचती है तो आपको किराए में छूट मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
indian railway
बिजी रूट्स पर लोकप्रिय ट्रेनों के किराए में भी बढ़ोतरी की सिफारिश की है। यानी जिन रुट्स पर ज्‍यादा आवागमन लगा रहता है उन पर किराये का बोझ बढ़ेगा। बिजी रुट्स में बिहार और यूपी के रुट्स आते हैं। असल में रेलवे की किराया समीक्षा समिति ने रेलवे के सामने अपने सुझाव रखे हैं और अगर इस सुझावों को रेलवे बोर्ड मंजूरी दे देता है तो आम आदमी के लिए त्योहारों रेल यात्रा और महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें