फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर महिलाओं से घिरे राहुल, क्या है मामला?

Sat, 13 Jun 2015 10:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली एमसीडी मुख्यालय पटपड़गंज के पास सफाई कर्मचारियों के धरने में शामिल हुए। कर्मचारियों से राहुल ने कहा कि अपना हक लेने का ये सही रास्ता है।
विज्ञापन

सड़क पर महिलाओं से घिरे राहुल, क्या है मामला?

2 of 7
आप का काम तभी होगा जब सरकार को आप अपनी शक्ति दिखाएंगे। शक्ति दिखाएंगे तो काम पांच मिनट में हो जाएगा। राहुल गांधी ने हड़ताल और दिल्ली की दुर्दशा के लिए केंद्र और दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया। राहुल ने कहा, ‘आप दिल्ली सरकार के पास जाएं तो वह कहते हैं कि हिंदुस्तान की सरकार है।

विज्ञापन

सड़क पर महिलाओं से घिरे राहुल, क्या है मामला?

3 of 7
राहुल गांधी ने कहा कि आप हिंदुस्तान की सरकार के पास जाए तो वह कहते हैं दिल्ली सरकार जिम्मेदार है।ये सब बहाने हैं। बहानों से सफाई कर्मचारियों का भला नहीं होने वाला। आप जब ताकत दिखाएंगे तभी हक मिलेगा। और मैं कहने आया हूं कि मैं आपकी जिम्मेदारी उठाऊंगा।

सड़क पर महिलाओं से घिरे राहुल, क्या है मामला?

4 of 7
आपके साथ बैठकर, मैं भी अपनी जो ताकत है, उसे जोड़ रहा हूं। मेरे पास समय है । आप मुझे बताएं, मैं यहां एक घंटे, दो घंटे या यहां तक कि 10 घंटे बैठने को तैयार हूं। मांगने से आपको कुछ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

सड़क पर महिलाओं से घिरे राहुल, क्या है मामला?

5 of 7
पूर्वी दिल्ली में 2 जून से वेतन न मिलने के विरोध में हड़ताल में शामिल सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे राहुल ने कहा कि आप सफाई कर्मचारी नहीं, सेना के सिपाही जैसे हो। इसलिए जब भी आप बुलाएंगे, मैं आपके साथ 15 दिन तक धरने पर बैठने को तैयार हूं।
विज्ञापन

सड़क पर महिलाओं से घिरे राहुल, क्या है मामला?

6 of 7
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन और प्रभारी पीसी चाको के साथ पहुंचे राहुल ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ जमीन पर बैठकर पहले उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर महिलाओं से घिरे राहुल, क्या है मामला?

7 of 7
वे करीब एक घंटे तक उनके साथ बैठे और उनके आने की सूचना पर सैकड़ों कर्मी जमा हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें