फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan: राहुल ने की प्रदर्शनकारी इरफान से मुलाकात, बोले- ऐसे युवा ही देश की ताकत

Mon, 27 Jul 2026 11:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस अहम मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इरफान और उनके परिवार के साथ एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने देश के युवाओं के नाम एक बड़ा संदेश दिया।
विज्ञापन
1 of 4
राहुल गांधी ने की मोहम्मद इरफान और उनके परिवार से मुलाकात - फोटो : X/INCIndia
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को राजधानी नई दिल्ली में मोहम्मद इरफान और उनके परिवार के सदस्यों से एक विशेष मुलाकात की। मोहम्मद इरफान वही युवा हैं, जो हाल ही में पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित हुए 'कॉकरोच जनता पार्टी' नामक अनोखे विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर चर्चा में आए थे।
विज्ञापन

2 of 4
इरफान से बात करते राहुल - फोटो : X/INCIndia
राहुल ने की इरफान की सराहना
इस अहम मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इरफान और उनके परिवार के साथ एक तस्वीर भी साझा की। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने देश के युवाओं के नाम एक बड़ा संदेश दिया। राहुल गांधी ने इरफान की सराहना करते हुए लिखा कि, "इरफान जैसे जागरूक, संवेदनशील और संविधान की समझ रखने वाले युवा ही भारत की असली ताकत हैं और इन्हीं से देश के बेहतर भविष्य की उम्मीद है।"
विज्ञापन

3 of 4
इरफान के साथ राहुल गांधी - फोटो : X/INCIndia
युवाओं को विपक्ष का खुला समर्थन देने की एक कोशिश
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि राहुल गांधी की यह मुलाकात सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट नहीं है, बल्कि यह सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले युवाओं को विपक्ष का खुला समर्थन देने की एक कोशिश है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' का यह विरोध प्रदर्शन शिक्षा क्षेत्र की खामियों और पूर्व शिक्षा मंत्री के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए किया गया था।
विज्ञापन

4 of 4
इरफान से मिले राहुल - फोटो : X/INCIndia
युवाओं को संदेश देने की कोशिश
इस मुलाकात के जरिए राहुल गांधी ने एक बार फिर यह स्पष्ट करने का प्रयास किया है कि विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले छात्रों और युवाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें