फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को शुक्रवार को जाना था अमेठी, संसद का सत्र नहीं, दौरा रद्द करने की ये है वजह

Sat, 05 Jan 2019 11:40 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
rahul gandhi - फोटो : pti
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी दोनों ही 4 जनवरी यानी शुक्रवार से अमेठी के दौरे पर जाने वाले थे। स्मृति इरानी तो शुक्रवार को अमेठी पहुंच गईं लेकिन राहुल गांधी को पूरे देश ने संसद में बैठे देखा। कई लोगों के मन में खयाल भी आया कि 4 जनवरी से तो राहुल अमेठी के दौरे पर जाने वाले थे तो आखिर वह क्यों नहीं गए। इसकी बड़ी वजह सामने आई है और वो संसद सत्र नहीं बल्कि कुछ और ही है...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rahul gandhi - फोटो : pti
दरअसल राहुल गांधी 4 जनवरी से अमेठी जाने वाले थे और इसके लिए उनकी पूरी तैयारी भी हो गई थी। लेकिन आखिरी मौके पर उन्हें मजबूर होकर अपना यह दौरा रद्द करना पड़ा। बता दें कि दिल्ली में पिछले कई दिनों से सुबह-शाम के वक्त कोहरा दृश्यता में बाधक बन रहा है। यही राहुल गांधी के लिए भी रोड़ा बन गया।
विज्ञापन

3 of 5
rahul gandhi - फोटो : pti
राहुल की पूरी तैयारी हो गई थी कि उन्हें जानकारी दी गई कि शुक्रवार को कम दृश्यता के कारण हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाएगा। यह जानकारी मिलने पर राहुल गांधी ने अपना अमेठी का दौरा रद्द कर दिया। कुछ ऐसा ही प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी हुआ।

4 of 5
मणिपुर में पीएम मोदी
पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान बृहस्पतिवार को कोहरे के कारण दिल्ली से जालंधर के लिए समय पर उड़ान नहीं भर पाया था। बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव भी तीन घंटे तक एयरपोर्ट पर विमान में ही फंसे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rahul gandhi
राहुल गांधी तो अमेठी नहीं पहुंच पाए लेकिन स्मृति इरानी जरूर वहां पहुंच गईं और उन्होंने राहुल पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें