फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: विदेश से आते ही पीड़ित परिवार से मिलने दादरी पहुंचे राहुल

विज्ञापन
1 of 6
विदेश दौरे से आते ही राहुल गांधी शनिवार शाम सीधे दादरी के बिसाहड़ा गांव पहुंचे। करीब 4 बजकर 40 मिनट पर पहुंचे राहुल के आने की सूचना स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को भी नहीं थी। यहां पीड़ित परिवार से मिलकर राहुल ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने मामले के असल आरोपियों को जेल भेजे जाने और निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।

विज्ञापन

PICS: विदेश से आते ही पीड़ित परिवार से मिलने दादरी पहुंचे राहुल

2 of 6
साथ ही लोगों को संयम बरते की अपील की। पिछले काफी दिनों से अमेरिका में मौजूद होने की खबरों पर विराम लगाते हुए अचानक से राहुल गांधी शनिवार देर शाम बिसाहड़ा गांव पहुंचे। जिलाधिकारी एनपी सिंह और एसएसपी किरण एस. की मौजूदगी में पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष  जांच करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

PICS: विदेश से आते ही पीड़ित परिवार से मिलने दादरी पहुंचे राहुल

3 of 6
ये सुनिश्चति करें कि सभी लोग पहले की तरह प्यार से रहें और भाईचारा कायम रहे। इसके बाद आरोपी पक्ष महिलाओं की भी बात सुनी। यहां से वापसी पर गांव की महिलाओं को देखकर राहुल ने गाड़ी रोकी तो बिसाहड़ा की महिलाओं ने उनसे पुलिस की ज्यादती का आरोप लगाया।

PICS: विदेश से आते ही पीड़ित परिवार से मिलने दादरी पहुंचे राहुल

4 of 6
महिलाओं का कहना था कि पुलिस निर्दोषों को पकड़ रही है और घटना को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है। इस पर राहुल ने पूरी घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई हैं। राहुल के आने की खबर मीडिया के लिए भी चौंकाने वाली थी।
विज्ञापन

PICS: विदेश से आते ही पीड़ित परिवार से मिलने दादरी पहुंचे राहुल

5 of 6
उन्होंने कहा कि इतने दिनों से प्यार से रह रहें अब भी प्यार से ही रहें। वे दुख की घड़ी में उनके साथ है अगर जरुरत पड़े तो संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद  उन्होंने दोनों पक्षों के प्रतिष्ठित लोगों की बैठक में कहा कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा गांव के सभी लोगों को मिलकर करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: विदेश से आते ही पीड़ित परिवार से मिलने दादरी पहुंचे राहुल

6 of 6
मीडिया क्या स्थानीय स्तर के कांग्रेस नेताओं को भी उनके आने की सूचना नहीं मिल पाई थी। स्थानीय स्तर के नेताओं को भी मीडिया के जरिए जानकारी मिली। इसके बाद कांग्रेस नेता जबतक बिसाहड़ा पहुंचे तबतक राहुल का काफिला दिल्ली वापस निकल चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें