आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सिविल लाइन स्थित घर गुब्बारों से सजा था। पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत की आसमें वहां लोगों के स्वागत के लिए रेड कारपेट सड़क पर बिछाया गया था।
विज्ञापन
2 of 12
चुनाव नतीजे देखने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगी थी। मतगणना शुरू होने से एक घंटे पहले यानी सुबह छह बजे से आप नेता आने लगे। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी।
विज्ञापन
3 of 12
कोई हाथ उठाते हुए तो कोई मीडिया से जीत के दावों संग अंदर प्रवेश कर रहा था। मगर रुझान और नतीजे आने पर खुशी मायूसी में बदलने लगी। अमर उजाला संवाददाता बृजेश सिंह व फोटोग्राफर हिमांशु सोनी ने रुझान और नतीजे आने के बाद को जो हाल देखा पेश है उसके अंश:
4 of 12
जीत की उम्मीद लिए आ रहे थे नेता
समय : सुबह 7:00 बजे
मुख्यमंत्री आवास जाने वाले रास्ते में काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। घर के सामने की सड़क पर रेड कारपेट बिछा था। प्रवेश द्वार व बाहर के रास्ते रंगबिरंगे गुब्बारों से सजाए गए थे। आप नेता आने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 12
उसी समय दिल्ली सरकार में जलमंत्री कपिल मिश्रा भी पहुंचे। वे गाड़ी से उतरे और हाथ उठाकर नाचते हुए आवास के अंदर घुसे। उन्हें उम्मीद थी की जीत पक्की है। वे जश्न के मूड में है।
विज्ञापन
6 of 12
इसी बीच कुमार विश्वास भी करीब आठ बजे पहुंचे और कहा कि उम्मीद है हम जीतेंगे। सजावट और जश्न की बात पूछने पर कहा हम परिणाम का इंतजार करेंगे। यह सजावट तो कार्यकर्ताओं के स्वागत के लिए की गई है।
विज्ञापन
7 of 12
रुझाने आते ही सीएम आवास में कैद हो गए नेता
समय: सुबह 9:00 बजे
पंजाब जहां जीत की उम्मीद थी वहीं लगातार जारी रुझान में पार्टी तीसरे नंबर पर खड़ी थी। कार्यकर्ताओं की भीड़ खत्म हो चुकी थी। नेता मुख्यमंत्री आवास में ही कैद हो गए।
8 of 12
कोई न तो बाहर आने और न ही मीडिया से बात करने को तैयार थे। रुझान आने के साथ पार्टी दूसरे नंबर पर पहुंची लेकिन वहां खाली पड़े रेड कारपेट पर जो 10 से 12 कार्यकर्ता खड़े थे, वे मायूस थे।
9 of 12
कह रहे थे जब अकाली सरकार विरोधी लहर में नहीं जीते तो आगे कैसे जीतेंगे। लक्ष्मी नगर से विधायक नितिन त्यागी भी आवास के बाहर घूमते नजर आए लेकिन हार को लेकर वह कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
10 of 12
निराशा में मंच व स्क्रीन हटाना शुरू किया
समय: दोपहर 12 बजे।
पंजाब में कांग्रेस बहुमत तक पहुंच चुकी थी। मुख्यमंत्री आवास के बाहर जश्न का माहौल खत्म हो गया था। मंच व स्क्रीन हटाने का काम शुरू हो गया था। आप नेता हार मान चुके थे।
11 of 12
मगर पार्टी का कोई भी बड़ा नेता बाहर आकर बात करने को तैयार नहीं था। करीब एक बजे कुमार विश्वास और कपिल मिश्रा बाहर आए। कुमार विश्वास ने मीडिया से बात कर हार स्वीकार करते हुए बीजेपी और कांग्रेस को बाकी राज्यों में जीत के लिए बधाई दिया।
इसी बीच उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सीएम आवास से ही गाड़ी में सवार होकर निकल गए। मीडिया से मुखातिब नहीं हुए। चुनाव में जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कार्यकर्ताओं में बांटने के लिए मिठाई मंगाई गई थी। लेकिन नतीजे सामने आने के बाद वे धरे के धरे रह गए। झाड़ू भी पर्याप्त संख्या भी मंगाई गई थी। वे भी कोने में रखे रह गए।