फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनीत केस में नया खुलासा: चर्चा में मनिका का इंस्टा पर किया ये पोस्ट, 'टॉक्सिक माहौल और दुर्व्यवहार के बाद'...

Thu, 02 Jan 2025 12:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

बेंगलुरु के बाद दिल्ली में अतुल सुभाष जैसा मामला सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के मशहूर कैफे के मालिक पुनीत खुराना ने 31 दिसंबर की रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। इस बीच उनकी पत्नी की एक पोस्ट काफी चर्चा में है।
विज्ञापन
1 of 9
Puneet Khurana Suicide - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में बंगलूरू के अतुल सुभाष जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। वुडबॉक्स कैफे के मालिक पुनीत खुराना ने 31 दिसंबर की रात फंदा लगाकर जान दे दी। इससे पहले उन्होंने पत्नी मनिका पाहवा से फोन पर बात की थी, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। आत्महत्या से पूर्व पुनीत ने 59 मिनट का वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उसके परिजनों ने कहा कि पुलिस ने पुनीत का मोबाइल फोन जब्त कर लिया और वीडियो नहीं दिया। इस बीच, उनकी पत्नी मनिका की इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट काफी चर्चा में है। 
विज्ञापन

2 of 9
पत्नी मनिका के साथ पुनीत(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन के कल्याण विहार में पुलिस पुनीत के घर पहुंची, तो वह बिस्तर पर मृत मिले। गले पर दुपट्टे के दबाव का निशान था। प्रारंभिक जांच में पत्नी से रकम के लेनदेन का विवाद सामने आया है। पुनीत के पिता ने बताया कि नौ साल पहले उन्होंने लड़की के परिवार को 1.65 करोड़ रुपये ब्याज पर दिए थे।
 
विज्ञापन

3 of 9
पत्नी के साथ पुनीत का फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
तलाक का चल रहा था मामला
पुनीत व मनिका की 2016 में शादी हुई थी, पर कुछ समय बाद ही विवाद शुरू हो गया। उनके वीच तलाक का मामला चल रहा था। अभी एक और राउंड कोर्ट में बात होनी थी। खुदकुशी से पहले फोन पर बातचीत में मनिका कह रही है कि फिर तुम धमकी दोगे, आत्महत्या कर लूंगा। जिस घर में पुनीत ने खुदकुशी की है, वह मनिका के नाम है।

4 of 9
पुनीत और पत्नी मनिका की फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
फोन पर 16 मिनट झगड़ा हुआ था
पुलिस ने बताया कि पुनीत और मानिका पाहवा के बीच सोमवार और मंगलवार की रात करीब तीन बजे फोन पर झगड़ा हुआ था। 16 मिनट के ऑडियो क्लिप में दोनों के बीच बहस को सुना जा सकता है। खुराना को पत्नी से कहते हुए सुना जा सकता है कि हमारा तलाक हो रहा है, लेकिन मैं अब भी बिजनेस पार्टनर हूं... तुम्हें मेरा बकाया क्लियर करना होगा। पत्नी कहती है कि भिखारी तू बता तुझसे मांगा क्या है। तू अब आप लायक नहीं है। मैं तेरी शक्ल देखना नहीं चाहती। सामने आएगा तो थप्पड़ मांरूगी। पुनीत खुराना के फोन और अन्य सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

5 of 9
पुनीत का फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया से बात नहीं की
वहीं, मीडियाकर्मियों ने जब मनिका और उसके परिवार से इस मामले पर बात करनी चाही, तो उन्होंने फौरन इनकार कर दिया। मनिका के परिवार का कहना है कि वह पुलिस के साथ संपर्क में बने हुए हैं। फिलहाल पुलिस मनिका का बयान ले रही है। पुनीत के परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच हो रही है। पुलिस ने मनिका के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह पैसों का पुराना विवाद लग रहा है।
 
विज्ञापन

6 of 9
पुनीत खुराना की मां - फोटो : X @ANI
मुझे इंसाफ चाहिए, मेरा बच्चा चला गया
पुनीत की मां ने अपने बेटे को मां ने 24 घंटे पहले अपने जवान बेटे को फांसी से लटकते देखा है। बेटे की मां से सिर्फ मां ही नही बल्कि पूरा परिवार सदमे में है। जब बेटे ने जब दरवाजा नहीं खोला तो पिता को कॉल किया, वह आए दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वो पंखे से लटका हुआ था।

 
विज्ञापन

7 of 9
पत्नी मनिका की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
मनिका की इंस्टाग्राम पोस्ट
इस बीच पुनीत की पत्नी मनिका का इंस्टाग्राम पर किया गया पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह पोस्ट करीब छह दिन पहले इंस्टाग्राम पर किया गया है। इस पोस्ट में मनिका पाहवा ने लिखा है कि, मैं जीवित हूं... वह 'टॉक्सिक माहौल और दुर्व्यवहार के बाद' अच्छी तरह से ठीक हो रही हूं। आगे लिखा कि, मैं हर दिन 'बेहतर और उदासीन होने' का प्रयास कर रही हूं। मनिका ने यह भी लिखा कि उच्च शक्तियां तय करेंगी कि उनके साथ 'दुर्व्यवहार करने वालों' के लिए क्या सबसे अच्छा है। ठीक है नारीवाद मेरे अनुकूल है, क्योंकि आदर्शवादी मूल्य मेरे मूल हैं। नारीवाद का अर्थ है एक दूसरे को केवल सम्मान देना और पाना। गुलामों जैसा व्यवहार नहीं, किसी लड़की को अपनी बात कहने से नहीं रोकना। यहां तक कि एक घरेलू सहायिका, गार्ड, रिक्शावाला, एक छोटा बच्चा भी सम्मानजनक व्यवहार पाने का हकदार है।








देखें वीडियो

8 of 9
Delhi DCP North West Bhisham Singh - फोटो : X @ANI
मॉडल टाउन में कथित तौर पर आत्महत्या से हुई मौत पर डीसीपी उत्तर पश्चिम दिल्ली भीष्म सिंह ने कहा, "मृतक पुनीत के पिता ने कहा कि उनका बेटा वैवाहिक कलह से गुजर रहा था और उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहू उनके बेटे को परेशान करती थी, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। हमने मृतक व्यक्ति का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और परिवार के दावों की पुष्टि की जा रही है। दोनों परिवारों को शामिल करके जांच की जा रही है। मनिका के परिवार ने भी आरोप लगाए हैं... तलाक का मामला भी चल रहा है।"
 
विज्ञापन

9 of 9
पुनीत का चचेरा भाई जितेंद्र खुराना - फोटो : X @ANI
पुनीत खुराना की मौत मामले में परिवार ने उनकी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक पुनीत खुराना के चचेरे भाई, जितेंद्र खुराना ने कहा, "इस परिवार (मनिका पाहवा) ने अपने दूसरे दामाद के साथ भी ऐसा ही किया। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें