फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: दिल्ली में दिनभर का पूरा घटनाक्रम, तस्वीरों में पूरी कहानी

Fri, 20 Dec 2019 08:54 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
CAA Protest - फोटो : अमर उजाला
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उबाल है। दिल्ली से लेकर असम तक हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शन में कई लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई घायल हैं। दिल्ली में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जमकर प्रदर्शन हुए जिसमें पुलिसकर्मियों को भी गंभीर चोटें आईं। आइए जानते हैं दिल्ली में आज क्या-क्या हुआ...  
विज्ञापन

2 of 7
CAA Protest - फोटो : अमर उजाला

चंद्रशेखर आजाद पहुंचे जामा मस्जिद

जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर जोरदार प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी पहुंचे थे। उनके हाथ में भीमराव अंबेडकर की तस्वीर थी। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। लेकिन बाद में उनके समर्थक उन्हें वहां से ले गए।  
विज्ञापन

3 of 7
अलका लांबा - फोटो : अमर उजाला

अलका लांबा भी रहीं मौजूद

जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन करने सिर्फ चंद्रशेखर आजाद ही नहीं, कांग्रेस नेता अलका लांबा भी पहुंची थीं। इस दौरान लोगों ने केंद्र सरकार और नागरिकता कानून के खिलाफ नारे लगाए।  

4 of 7
CAA Protest - फोटो : ANI

पत्थरबाजी में डीसीपी घायल

वहीं, सीमापुरी में भीड़ ने काफी हिंसक रूप ले लिया। यहां हुई पत्थरबाजी में डीसीपी राजबीर सिंह घायल हो गए, जबकि लाठीचार्ज में कई प्रदर्शकारियों को भी चोटें आई हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
CAA Protest - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस ने दिए फूल

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच से एक खूबसूरत तस्वीर निकलकर सामने आई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को फूल दिए। साथ ही पुलिस को प्रदर्शन के इस मुहिम में साथ देने को कहा।  

विज्ञापन

6 of 7

17 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन रहे बंद

इधर, प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने 17 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए। इसमें चावड़ी बाजार, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिलशाद गार्डन, शिव विहार, जौहरी एंक्लेव, राजीव चौक, प्रगति मैदान, खान मार्केट, जनपथ, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : amarujala

उत्तर-पूर्वी जिले में धारा 144 लागू

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में 12 जगहों पर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत किसी एक जगह पर चार से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। इसके साथ ही दिल्ली के द्वारका और नजफगढ़ में भी धारा-144 लगा दी गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें