फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिप्रिय देश में जाएं शाहरूख, दिल्ली में दिलवाले का विरोध

विज्ञापन
1 of 6
देश में असहिष्णुता पर बयान से विवादों में आए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर विरोध झेलने के बाद शुक्रवार को हिंदू सेना से लेकर अन्य संगठनों ने फिल्म दिलवाले के प्रदर्शन को रोकने की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया। (सभी फोटो: ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली)

विज्ञापन

शांतिप्रिय देश में जाएं शाहरूख, दिल्ली में दिलवाले का विरोध

2 of 6
जंतर-मंतर में शुक्रवार को हिंदुत्व के योद्धा फेसबुक ग्रुप ने विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे दीपक शर्मा का कहना था कि यदि भारत में असहिष्णुता का माहौल है तो फिर ऐसे देश में फिल्म रिलीज क्यों की गयी।
विज्ञापन

शांतिप्रिय देश में जाएं शाहरूख, दिल्ली में दिलवाले का विरोध

3 of 6
उन्हें किसी शांतिप्रिय देश में जाकर रहना चाहिए। प्रदर्शनकारी ने सोशल मीडिया पर भी शाहरुख की फिल्म न देखने के लिए अभियान छेड़ दिया हैं। देश के अन्य हिस्सों की तरह दिल्ली में भी शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले का विरोध किया।

शांतिप्रिय देश में जाएं शाहरूख, दिल्ली में दिलवाले का विरोध

4 of 6
यहां आसफ अली रोड स्थित डिलाइट सिनेमा हाल के बाहर हिंदू सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। सेना के कार्यकर्ताओं ने नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं।
विज्ञापन

शांतिप्रिय देश में जाएं शाहरूख, दिल्ली में दिलवाले का विरोध

5 of 6
इसके साथ उन्होंने शाहरुख खान के खिलाफ नारेबाजी करने के साथ लोगों को फिल्म देखने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिप्रिय देश में जाएं शाहरूख, दिल्ली में दिलवाले का विरोध

6 of 6
हिंदू सेना कार्यकर्ताओं ने शाहरुख पर गैर जिम्मेदाराना बयान देकर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन के चलते हाल के समक्ष बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें