फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: यूपी भवन के बाहर से प्रदर्शनकारी हिरासत में, कई इलाकों में प्रदर्शन जारी

Fri, 27 Dec 2019 05:25 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Protest against CAA - फोटो : शुभम बंसल
दिल्ली में शुक्रवार को भारी संख्या में लोगों ने यूपी भवन के बाहर इकट्ठा होकर नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध जताया। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर तानाशाही बर्ताव करने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन

2 of 7
Protest against CAA - फोटो : शुभम बंसल
वहीं, जामिया के भी छात्रों ने यूपी भवन का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के मद्देनजर भवन के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। पुलिस कइयों को पकड़कर थाने भी ले गई। 
विज्ञापन

3 of 7
Protest against CAA - फोटो : ANI
इधर, दिल्ली स्थित जोर बाग में लोगों ने सड़क पर उतरकर नागरिकता संशोधन कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ विरोध जताया। साथ ही ये लोग भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की रिहाई की मांग करते नजर आए। बता दें कि आजाद को हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।  

4 of 7
Protest against CAA - फोटो : शुभम बंसल
जुमे की नमाज के बाद पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर ढेर सारे लोग जमा हुए जिसमें कांग्रेस नेता अलका लांबा और दिल्ली के पूर्व विधायक शोएब इकबाल शामिल रहे। 
विज्ञापन

5 of 7
Protest against CAA - फोटो : शुभम बंसल
दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन बंद दिया। जबकि उत्तर पूर्वी दिल्ली में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। बता दें कि यहां हिंसक प्रदर्शन के बाद से दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगी हुई है।  
विज्ञापन

6 of 7
Protest against CAA - फोटो : शुभम बंसल
दिल्ली के सीलमपुर इलाके में भी भारी संख्या में प्रदर्शनकारी जुटे। सीलमपुर में भीड़ पर काबू पाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने इलेक्ट्रिक शॉक के साथ दंगा रोधी शील्ड का उपयोग किया। अभी भी दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
protest against caa
बता दें कि 15 दिसंबर को नागरिकता कानून लागू होने के बाद से देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। हिंसक प्रदर्शन के कारण करीब एक हजार लोगों की विभिन्न राज्यों से गिरफ्तारी हुई है। प्रदर्शन को देखते हुए कई शहरों में इंटरनेट सेवा भी बंद है। नागरिकता कानून के खिलाफ सिर्फ छात्र ही नहीं नेता भी सड़क पर उतरे जिनमें ममता बनर्जी और प्रियंका गांधी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें