फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने शेयर की ऐसी तस्वीर, मिलने लगी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, अब दे रहीं सफाई

Wed, 17 Jul 2019 02:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
सोशल मीडिया का संसार कुछ ऐसा है कि यहां हर रोज एक नया हैश टैग और अनगिनत ट्रेंड चलते हैं। इनमें से कुछ तब ज्यादा लोकप्रिय हो जाते हैं जब कोई बड़ी शख्सियत या चर्चित चेहरा भी इस ट्रेंड का इस्तेमाल कर अपने पोस्ट करने लगे। बीते दिनों एक ऐसा ही ट्रेंड चला चला है #SareeTwitter। इस ट्रेंड के अंदर महिलाएं साड़ी में अपनी तस्वीरें साझा कर रही हैं। इस ट्रेंड के बारे में चर्चा करने की वजह ये है कि इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी जुड़ गई। हालांकि इसके चलते उन्हें शादी की सालगिरह की बधाई मिलने लगी तो उन्हें सफाई देने के लिए भी एक ट्वीट करना पड़ा। साथ ही उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा से भी ये बात कह दी
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका गांधी - फोटो : ट्विटर
प्रियंका गांधी ने #Sareetwitter हैशटैग के साथ अपनी एक बहुत ही पुरानी और सुंदर सी फोटो शेयर की है। यह फोटो 22 साल पुरानी है और इस फोटो का संबंध उनके जीवन के एक खास दिन से है। हालांकि इस फोटो के शेयर करने के बाद उनके पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया तो उन्हें इससे जुड़ी सच्चाई के बारे में स्पष्ट करने के लिए भी ट्वीट करना पड़ा।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका गांधी - फोटो : Social Media
दरअसल प्रियंका गांधी ने अपनी शादी वाले दिन की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका शादी वाले दिन की सुबह एक पूजा में भाग ले रही हैं। यह फोटो उसी समय की है। इस फोटो को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा है, ’22 साल पहले मेरी शादी की सुबह पूजा की तस्वीर #Sareetwitter’।

4 of 5
पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : Facebook
मालूम हो कि प्रियंका की शादी 18 फरवरी 1997 को हुई थी। यही बात उन्होंने अगले ट्वीट में लिखी है कि, आप सभी का बधाइयों के लिए शुक्रिया। यह सिर्फ एक थ्रो बैक फोटो है, मेरी शादी की सालगिरह फरवरी में है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को टैग करते हुए भी तीसरा ट्वीट कर दिया कि रॉबर्ट वाड्रा आप मुझे अब भी डिनर पर ले जा सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Robert Vadra- Priyanka Gandhi
प्रियंका ने जब से ट्विटर ज्वाइन किया है वह इस पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से वह न सिर्फ सरकार पर निशाना साधती हैं बल्कि जनता से संवाद कायम करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करती हैं। सिर्फ प्रियंका ही नहीं #Sareetwitter ट्रेंड से कई अन्य महिला नेता, फिल्मी सितारे, अफसर आदि भी जुड़ चुके हैं। पुरुषों ने इसी से जुड़ता एक हैशटैग #KurtaTwitter भी चलाया, जिसमें उन्होंने कुर्ते में अपनी तस्वीर डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें