फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यालय में हुई प्रियंका-सिंधिया की ऑफिशियल एंट्री, दफ्तर से आई पहली तस्वीरें

Wed, 06 Feb 2019 06:19 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई/एएनआई
हाल ही में कांग्रेस की महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी वाड्रा (priyanka gandhi) बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचीं और कार्यभार संभाला। उनके साथ ही ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया (Jyotiraditya Madhavrao Scindia) ने भी आज अपने दफ्तर पहुंच कार्यभार संभाला। दोनों की ही पहले दिन की तस्वीरें सामने आई हैं जो काफी रोचक हैं। बता दें कि दोनों का दफ्तर कांग्रेस मुख्यालय में एक ही कमरे में है। मंगलवार को जिस कमरे में प्रियंका के नाम की नेमप्लेट लगाई गई था उसी में रातों रात ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की भी तख्ती लगा दी गई। देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
पहले प्रियंका पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचीं और फिर वहां से कांग्रेस कार्यालय पहुंचीं। इसी के साथ उन्होंने औपचारिक तौर पर पदभार ग्रहण करते हुए मुलाकातों का सिलसिला भी शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 8
priyanka gandhi - फोटो : एएनआई
पहली बार कांग्रेस मुख्यालय पहुंची प्रियंका ने संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में कहा, 'मैं अपने पति के साथ खड़ी हूं।' गौरतलब है कि मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर ईडी वाड्रा से पूछताछ कर रही है।

4 of 8
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
इससे पहले प्रियंका के समकक्ष महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी बुधवार को अपना पदभार संभाला। पार्टी कार्यालय में दोनों को एक कमरा दिया गया है, जिसके बाहर दोनों की नेम प्लेट लगी हुई है।
विज्ञापन

5 of 8
jyotiraditya scindia - फोटो : पीटीआई
सिंधिया ने दीप जलाकर अपना कार्यभार संभाल लिया था, जिसके बाद उन्हें बधाइयां मिलने लगीं।
विज्ञापन

6 of 8
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
मालूम हो कि कांग्रेस के लिए आगामी आम चुनाव में वह खासकर यूपी के लिए प्रभावशाली मानी जा रही हैं। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की चुनाव तैयारियाें का आगाज लखनऊ में रोड शो के जरिए करने वाली हैं। इस सिलसिले में 11 फरवरी को वह लखनऊ पहुंच सकती हैं।
विज्ञापन

7 of 8
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
प्रियंका 7 फरवरी को पहली बार पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शामिल होंगी। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई हुई है।
विज्ञापन

8 of 8
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
प्रियंका गांधी ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि वह अपने पति के साथ खड़ी हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप को लेकर ईडी बुधवार शाम चार बजे से वाड्रा से पूछताछ कर रही है। वाड्रा को अदालत ने पहले ही 16 फरवरी तक के लिए अग्रिम जमानत दे दी है। उधर, प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पूर्वी उत्तरप्रदेश की महासचिव का पदभार संभाला। प्रियंका गांधी के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए और प्रियंका गांधी जिंदाबाद व प्रियंका नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है के नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें